BREAKING: फिलीपींस में अमेरिकी सेना का विमान क्रैश, दुर्घटना में 3 लोगों की मौत

Plane Crash in Philippines: फिलीपींस में अमेरिकी सेना का विमान क्रैश होने की खबर मिली है। सेना विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

फिलीपींस विमान हादसा | Image: X

Plane Crash in Philippines: फिलीपींस में अमेरिकी सेना का विमान क्रैश होने की खबर मिली है। सेना विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा दक्षिणी फिलीपींस के खेत में हुआ। अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड ने बताया कि विमान एक नियमित मिशन पर था, जो फिलीपीन के अनुरोध पर खुफिया जानकारी, निगरानी और टोही सहायता प्रदान कर रहा था। इसी बीच विमान हादसे का शिकार हुआ।

ज्यादा मिली जानकारी के मुताबिक, फिलीपींस के मागुइंदानाओ डेल सुर में ये हादसा हुआ, इस घटना की पुष्टि लोकल पुलिस और फिलीपींस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने की है। फिलीपींस के समयानुसार दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर किंग एयर 300 मॉडल का यह विमान उड़ान के दौरान खेत में जा गिरा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान की टक्कर उड़ान के दौरान एक काराबाओ (जल भैंस) से हो गई, जिसके बाद वह संतुलन खो बैठा और क्रैश हो गया। हादसे में विमान पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

दुर्घटना के कारणों पर जांच जारी

फिलीपींस की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान की टक्कर काराबाओ से कैसे हुई। अधिकारी तकनीकी खराबी, पायलट की संभावित गलती और बाकी वजह हो सकने को लेकर भी जांच कर रही है।

प्लेन से 3 लोगों के शव बरामद

मगुइंडानाओ डेल सुर के सुरक्षा अधिकारी अमीर जेहाद टिम अंबोलोड्टो ने कहा है कि मलबे से 3 लोगों के शव बरामद किए गए। सभी विदेशी नागरिक लग रहे थे। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि विमान दुर्घटना के परिणामस्वरूप जमीन पर एक भैंस भी मर गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। जिन लोगों ने हादसा देखा उन्होंने बताया कि, विमान के गिरते ही उसमें आग लग गई थी, जिससे उसमें सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। अधिकारियों ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के कारणों पर विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी। इस घटना ने देश की विमान सुरक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इससे बचने के लिए नए सुरक्षा उपायों पर विचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें  :  Delhi: संजय सिंह के विधायकों की खरीद के आरोपों पर BJP ने मांगे सबूत

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 7 February 2025 at 06:52 IST