US-Iran War: दुनिया हमारी जीत को स्वीकार कर रही है, अब युद्ध को खत्म कर देना चाहिए, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के सुर बदले

US-Iran War: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन अब स्वयं भी अमेरिका से चल रहे युद्ध को खत्म करने के पक्ष में उतर आए हैं। पेजेश्कियन ने कहा कि अब ईरान मजबूत और सम्मान की स्थिति में है ऐसे में अब युद्ध को खत्म करना ही एक समझदारी भरा फैसला होगा।

Iran President Masoud Pezeshkian Condemns Ayatollah Khamenei's Killing (File) | Image: AP

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन अब स्वयं भी अमेरिका से चल रहे युद्ध को खत्म करने के पक्ष में उतर आए हैं। पेजेश्कियन ने कहा कि अब ईरान मजबूत और सम्मान की स्थिति में है ऐसे में अब युद्ध को खत्म करना ही एक समझदारी भरा फैसला होगा।    

गौरतलब है कि ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान तब आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिनों की डेडलाइन पूरी हो चुकी है। हालांकि दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ सख्ती से प्रतिबंधों को लागू करने की बात कर रहे हैं।

दुनिया हमारी जीत को स्वीकार कर रही है

शुक्रवार को पेजेश्कियन ईरान की राजधानी तेहरान में ईरानी मेडिकल सोसाइटी के इस्लामिक एसोसिएशन की 31वीं महासभा में मौजूद थे। राष्ट्रपति के कार्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित एक बयान के अनुसार, मसूद पेजेश्कियन ने कहा “अमेरिका के साथ युद्ध अब किसी न किसी मोड़ पर समाप्त कर ही देना चाहिए। बेहतर है कि हम आज ही युद्ध समाप्त कर दें जब हम शक्ति और सम्मान की स्थिति में हैं। पूरी दुनिया हमारी जीत को स्वीकार कर रही है और इस बात पर जोर दे रही है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने सभी (अंतरराष्ट्रीय) नियमों का उल्लंघन करते हुए हमारे स्कूलों, अस्पतालों और बुनियादी ढांचे पर हमला किया। दुनिया इस वजह से अमेरिका की काफी आलोचना कर रही है।”

पेजेश्कियन ने जून में हुए समझौते को सम्मानजनक और मूल्यवान बताते हुए कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत में जो हासिल हुआ वह एक बड़ी उपलब्धि थी। इसको ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में एकता और एकजुटता के साथ मंजूरी भी मिली थी। 

ईरान झुकेगा नहीं 

हालांकि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने दो टूक कहा कि अगर अमेरिका फिर से हमला करेगा तो ईरान किसी भी रूप में झुकेगा नहीं। उन्होंने कहा "हम आखिरी सांस तक लड़ेंगे, ईरानी सेना दिल और निस्वार्थ भाव से देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

इसे भी पढ़ें- उ. कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका समेत 3 देशों की आपात बैठक

 

 

Published By : Kritarth Sardana

पब्लिश्ड 22 August 2026 at 10:22 IST