व्हाइट हाउस में कोई कर रहा था रिकॉडिंग तो कोई रिपोर्टिंग... जब होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग तो कैसा था मंजर; सबसे पहला VIDEO आया सामने
जिस वक्त व्हाइट हाउस के बाहर गोलियां चल रही थी, उस दौरान कई पत्रकार वहां आस-पास मौजूद थे, उस वक्त तुरंत सीक्रेट सर्विस के एजेंट चिल्लाए और पत्रकारों को अपनी जगह छोड़कर प्रेस ब्रीफिंग रूम की ओर तेजी से भागने के लिए कहा। जानें फिर क्या हुआ? पढ़ें पूरी खबर।
White House Shooting journalists video: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में रविवार (24 मई) को व्हाइट हाउस के ठीक बाहर गोलीबारी हुई। गनीमत रही कि अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हमलावर को मार गिराया। लेकिन उससे पहले लगभर 30 से ज्यादा फारिंग की आवाज ने आस-पास मौजूद सभी लोगों को हिला कर रख दिया, सोशल मीडिया के माध्यम से कई वीडियो सामने आ रही है, जिसमें साफ तौर पर फायरिंग की आवाज सुनी जा सकती है। बड़ी बात ये भी है कि जिस वक्त हमला किया गया उस दौरान खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी व्हाइट हाउस के अंदर थे।
पत्रकारों को प्रेस ब्रीफिंग रूम में भेजा गया
सामने आ रहे वीडियो में ABC न्यूज की सीनियर व्हाइट हाउस संवाददाता सेलिना वांग ने घटना के दौरान का एक वीडियो अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा- 'मैं व्हाइट हाउस के नॉर्थ लॉन से अपने आईफोन पर सोशल वीडियो रिकॉर्ड कर रही थी। तभी हमें गोलियों की आवाज सुनाई दी। ऐसा लगा जैसे दर्जनों गोलियां चली हों। हमें प्रेस ब्रीफिंग रूम की ओर भागने के लिए कहा गया, जहां हम अभी मौजूद हैं।'
व्हाइट हाउस को किया गया लॉकडाउन
इतनी ज्यादा फायरिंग होने के बाद व्हाइट हाउस को कुछ देर के लिए लॉकडाउन कर दिया गया था। पत्रकारों को प्रेस ब्रीफिंग रूम में शरण लेनी पड़ी। बाद में स्थिति नियंत्रण में आने के बाद उन्हें बाहर आने की अनुमति मिली। व्हाइट हाउस के लॉन में भी गोलियों की आवाज सुनी गई, ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बैग से हथियार निकाला… और शुरू कर दी फायरिंग
सीक्रेट सर्विस के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति 17th स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू के चेकपॉइंट पर पहुंचा, वहां उसने बैग से हथियार निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने जवाबी गोलीबारी की और उसे मार गिराया। इस दौरान एक आम नागरिक भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
राष्ट्रपती डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
सीक्रेट सर्विस ने बताया कि उनके किसी भी जवान को चोट नहीं आई। राष्ट्रपति ट्रंप को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना उस वक्त हुई जब राष्ट्रपती डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ईरान से जुड़े एक संभावित समझौते पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने एक्स पर लिखा था कि सऊदी अरब, UAE, कतर समेत कई देशों के नेताओं के साथ बातचीत अच्छी रही है। समझौते में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का भी जिक्र है। अभी तक हमलावर की पहचान या मकसद के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। FBI और सीक्रेट सर्विस जांच कर रही हैं।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 24 May 2026 at 09:01 IST