BREAKING: व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग, अंदर मौजूद थे डोनाल्ड ट्रंप; सीक्रेट सर्विस के जवानों ने हमलावर को मार गिराया
BREAKING: अमेरिका में व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। उस वक्त डोनाल्ड ट्रंप भी अंदर ही मौजदू थे। जानें कैसे अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के जवानों ने हमलावर को मार गिराया? पढ़े पूरी खबर।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

White House Shooting: अमेरिका में व्हाइट हाउस के ठीक बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उस वक्त व्हाइट हाउस में मौजूद थे। गनीमत रही कि जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया, इस दौरान एक आम नागरिक भी इस हमले का शिकार हो गया, घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
व्हाइट हाउस के अंदर मौजूद थे डोनाल्ड ट्रंप
विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस वक्त व्हाइट हाउस के अंदर ही थे और ईरान से संबंधित बातचीत कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, एक संदिग्ध ने व्हाइट हाउस के बाहर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के सुरक्षा बूथ पर अचानक फायरिंग करनी शुरू कर दी, बताया जा रहा है कि करीब 20 से 30 गोलियां चलाई गई। हालांकि तुरंत की गई जवाबी गोलीबारी में संदिग्ध हमलावर को मार गिराया गया। बतादें इस हमले में सीक्रेट सर्विस के किसी भी अधिकारी को गोली नहीं लगी, सभी सुरक्षित है।
ट्रंप ने लिखा- ‘मैं व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हूं’
गोलीबारी की ये घटना तब हुई जब डोनाल्ड ट्रंप ने पोस्ट कर लिखा कि, वो ओवल ऑफिस में हैं और ईरान के साथ अंतिम समझौते की घोषणा जल्द ही की जाएगी। डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा- 'मैं व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में हूं, जहां हमने अभी-अभी सऊदी अरब के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद, संयुक्त अरब अमीरात के मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, कतर के अमीर तमीम बिन हमद बिन खलीफा अल थानी, प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम बिन जाबेर अल थानी और मंत्री अली अल-थवादी, पाकिस्तान के फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर अहमद शाह, तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय और बहरीन के राजा हमद बिन ईसा अल खलीफा के साथ ईरान के इस्लामी गणराज्य और शांति से संबंधित एक समझौता ज्ञापन से जुड़े सभी मामलों पर बहुत अच्छी बातचीत की।'
जल्द होर्मुज को खोला जाएगा- ट्रंप
ट्रंप आगे लिखते हैं कि, ‘संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान और सूचीबद्ध अन्य देशों के बीच एक समझौते पर बातचीत काफी हद तक पूरी हो चुकी है, जिसे अंतिम रूप देना बाकी है। इसके अलावा, मेरी इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी बातचीत हुई, जो बहुत अच्छी रही। समझौते के अंतिम पहलुओं और विवरणों पर फिलहाल चर्चा चल रही है और जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। समझौते के कई अन्य तत्वों के अलावा, होर्मुज जलडमरूमध्य को खोला जाएगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।’
Advertisement
यह भी पढ़ें: