मंच पर मेलानिया संग बैठे थे ट्रंप, गोली चलते ही मेज के नीचे छिपे और फिर... वॉशिगंटन के होटल में अंधाधुंध फायरिंग का VIDEO आया सामने
White House Correspondents’ Dinner Firing: वॉशिंगटन डीसी के हिल्टन होटल में फायरिंग की घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में मंच पर अमेरिका के राष्ट्रपति और डोनाल्ड ट्रंप को मंच पर बैठे देखा जा सकता है। गोली चलते ही वहां अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है।
White House Correspondents’ Dinner Firing: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में फिर बड़ी चूक की घटना सामने आई है। वॉशिगंटन होटल के हिल्टन होटल से फायरिंग हुई है। तभी इसी होटल में पत्रकारों के साथ डिनर कर रहे थे, तभी अचानक गोलियां चलने लगी। इस दौरान वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोलियों की आवाज सुनते ही तुरंत एजेंसियां हरकत में आई और ट्रंप को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। संदिग्ध हमलावर को पकड़ लिया गया है।
घटना हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई। इस दौरान वहां फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी वहां मौजूद थे।
घटना के सामने आए कई वीडियो
हिल्टन होटल में फायरिंग की कई वीडियो सामने आई है, जिसमें घटना के बाद वहां दहशत साफ तौर पर देखी जा सकती है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में ट्रंप की स्पीच होनी थी, लेकिन उससे पहले ही गोलीबारी होने लगी।
वीडियो में देखने मिल रहा है कि किस तरह से फायरिंग के समय ट्रंप मंच पर मौजूद थे, उन्होंने फौरन अपना सिर झुका लिया और मेज के नीचे छिपने लगे। फिर सुरक्षाकर्मी घेरा बनाकर उन्हें लेकर भागते हुए दिखाए दिए। इस दौरान मेलानिया भी काफी घबरा गई। सीक्रेट सर्विस ने तुरंत मंच से ट्रंप को सुरक्षित बाहर निकाला।
मेहमानों में मची भगदड़
फायरिंग की आवाज आते ही हॉल में मौजूद मेहमानों में भगदड़ मच गई। कई लोगों अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिपे। वहीं, होटल के कर्मचारी और वेटर्स बाहर की ओर भागते हुए दिखाई दिए।
फायरिंग की घटना पर क्या बोले ट्रंप?
फायरिंग की घटना पर ट्रंप का इस पर पहला रिएक्शन आया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए लिखा, "D.C. में आज की शाम काफी हलचल भरी रही। सीक्रेट सर्विस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शानदार काम किया। उन्होंने तेजी और बहादुरी से कार्रवाई की। शूटर को पकड़ लिया गया है, और मैंने सुझाव दिया है कि हम "शो जारी रहने दें" (LET THE SHOW GO ON), लेकिन मैं पूरी तरह से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन करूंगा। वे जल्द ही इस पर कोई फैसला लेंगे।
उन्होंने दूसरे पोस्ट में कहा, "कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने प्रोटोकॉल के अनुसार हमसे परिसर खाली करने का अनुरोध किया है, जिसका हम तुरंत पालन करेंगे। मैं 30 मिनट में व्हाइट हाउस के प्रेस ब्रीफिंग रूम से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा। फर्स्ट लेडी, उपराष्ट्रपति और कैबिनेट के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। हम आधे घंटे में आपसे बात करेंगे। मैंने इस कार्यक्रम के प्रभारी सभी प्रतिनिधियों से बात कर ली है, और हम 30 दिनों के भीतर इसे फिर से निर्धारित करेंगे।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 26 April 2026 at 08:10 IST