'भारत फोन ले जा सकते हैं, लेकिन चीन नहीं', अमेरिकी सीनेटर स्टीव डेन्स ने इंडिया को बताया बेहद भरोसेमंद साथी

अमेरिकी सीनेटर स्टिव डेन्स ने कहा कि वे भारत यात्रा पर अपना फोन साथ ले जाते हैं, लेकिन चीन जाते समय उसे वाशिंगटन में छोड़ देते हैं। उन्होंने भारत को अत्यधिक भरोसेमंद मित्र और सहयोगी बताया। यह बयान दोनों देशों के बढ़ते सामरिक और तकनीकी विश्वास को दर्शाता है, जबकि चीन के साथ साइबर सुरक्षा चिंताएं बरकरार हैं।

चीन में फोन नहीं ले जाते, भारत में बिना डर के घूमते हैं – अमेरिकी सीनेटर | Image: X

अमेरिका के सीनेटर स्टिव डेन्स ने भारत और चीन के बीच बड़ा फर्क बताया है। उन्होंने कहा कि वे भारत जाते समय अपना मोबाइल फोन साथ ले जाते हैं, लेकिन चीन जाते समय फोन को वाशिंगटन में ही छोड़ देते हैं।

अमेरिकी सीनेटर ने भारत और चीन के बीच विश्वास के स्तर में स्पष्ट अंतर को उजागर करते हुए एक सरल लेकिन प्रभावशाली उदाहरण दिया है। स्टिव डेन्स ने भारत को "highly trusted ally and friend" यानी बहुत भरोसेमंद सहयोगी और दोस्त कहा। उन्होंने अपने फोन दिखाते हुए कहा-

"चीन यात्रा पर मैं अपने फोन को बीजिंग नहीं ले जाया जाता, वह मेरी वाशिंगटन वाली डेस्क पर रहता है। लेकिन जब मैं दिल्ली या भारत के किसी भी शहर जाता हूं तो यह फोन मेरे साथ होता है। यही एक छोटा सा उदाहरण है कि भारत हमारे लिए अत्यधिक भरोसेमंद मित्र और सहयोगी है, जबकि चीन के साथ ऐसा नहीं कर सकता।”

यह बयान US-India Strategic Partnership Forum के एक कार्यक्रम में दिया गया, जहां वे भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा कर रहे थे।

July 1, 2026

चीन में साइबर सुरक्षा का खतरा

यह बयान अमेरिका की रणनीतिक सोच को दर्शाता है। अमेरिकी अधिकारी चीन यात्रा के दौरान साइबर सुरक्षा और जासूसी के जोखिमों को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं। कई अधिकारी संवेदनशील उपकरणों को साथ न ले जाने या विशेष सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं। वहीं भारत के साथ बढ़ते रक्षा, प्रौद्योगिकी और आर्थिक सहयोग ने दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई दी है।

क्या हैं इस बयान के मायने?

अमेरिकी सीनेटर का यह बयान दिखाता है कि अमेरिका-भारत को सुरक्षा और गोपनीयता के मामले में सुरक्षित देश मानता है। फोन में संवेदनशील जानकारी होती है, इसलिए उसे साथ ले जाने का मतलब है कि भारत में जासूसी या डेटा चोरी का खतरा बहुत कम है।

चीन को लेकर अमेरिका का भरोसा बहुत कम है। अमेरिका को डर है कि चीन सरकार फोन के जरिए जासूसी कर सकती है। यह बयान चीन की छवि को और खराब करता है, जबकि भारत की छवि को मजबूत बनाता है।

भारत-अमेरिका दोस्ती मजबूत

यह बयान भारत और अमेरिका के रणनीतिक संबंधों को और गहरा करता है। दोनों देशों के बीच रक्षा, व्यापार और टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ रहा है। क्वाड (Quad) जैसे मंच पर भी दोनों साथ काम कर रहे हैं। भारत को वैश्विक पटल पर एक विश्वसनीय और लोकतांत्रिक देश के रूप में देखा जा रहा है। यह बयान भारत की विश्वसनीय भागीदार वाली छवि को बढ़ावा देता है, जो विदेशी निवेश और रक्षा सौदों के लिए फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें: 'लीव पे हूं, रिप्लाई नहीं करूंगा', Gen Z कर्मचारी का बॉस को तगड़ा जवाब, वायरल चैट ने मचा दिया हंगामा, कहा- स्कूल नहीं, ऑफिस है सर

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 1 July 2026 at 17:20 IST