US-Iran War: मिडिल ईस्ट में फिर बिगड़े हालात, ईरान के 5 तेल टैंकर को अमेरिका ने किया तबाह; धुआं-धुआं हुआ खर्ग द्वीप

अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच कच्चे तेल ले जाने वाले टैंकरों को नष्ट कर दिया। इनमें चार टैंकर ओमान की खाड़ी में और एक टैंकर खर्ग द्वीप के पास निशाना बनाया गया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है।

ईरान के 5 तेल टैंकर को अमेरिकी ने किया तबाह | Image: Image: X

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। दोनों देश एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। अमेरिकी सेना ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े कई ईरानी तेल टैंकरों पर हमला किया है। इन नए हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है और खाड़ी क्षेत्र में चल रहे संघर्ष में एक बड़ा मोड़ आ गया है।

अमेरिकी अधिकारियों ने इन हमलों की पुष्टि की है और ईरानी मीडिया ने भी इस इलाके में कई हमलों की जानकारी दी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, IRGC ने अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की दो बार कोशिश की। इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने पांच ईरानी कच्चे तेल के टैंकरों को तबाह कर दिया।

ओमान और खर्ग द्वीप में तेल टेंकर पर हमला

CENTCOM ने बताया कि अमेरिकी युद्धपोत ने दोनों मिसाइल हमलों की कोशिशों को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। इसके जवाब में 8 सितंबर को ईरान के पांच कच्चे तेल ले जाने वाले टैंकरों को नष्ट कर दिया। एक अमेरिकी मिसाइल ने खार्ग द्वीप तेल केंद्र से लगभग 4 मील (करीब 6 किलोमीटर) दूर एक ईरानी टैंकर को निशाना बनाया। वहीं, ओमान की खाड़ी में जास्क के पास चार टैंकर पर हमला हुआ। इन घटनाओं में किसी अमेरिकी सैन्यकर्मी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।

September 9, 2026

CENTCOM ने बताया जवाबी कार्रवाई

सेंट्रल कमांड के अनुसार, हमला करने से पहले टैंकरों के क्रू को जहाज छोड़ने का आदेश दिया गया था। इससे पहले शनिवार को भी अमेरिकी सेना ने ईरान के तीन टैंकरों को नष्ट कर दिया था। तब IRGC ने बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर और डेस्ट्रॉयर पर हमला करने की कोशिश की थी। अमेरिका ने पहले ही चेतावनी दी थी कि जरूरत पड़ने पर वह ईरान के सीमित और असुरक्षित तेल बेड़े को नष्ट कर देगा।

ईरान की अमेरिकी को धमकी

ईरान ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। IRGC ने बहरीन और कुवैत के बंदरगाहों के पास तेल टैंकरों को निशाना बनाने की चेतावनी जारी की है, जहां अमेरिकी सेना मौजूद है। ईरानी सरकारी मीडिया के एक बयान में कहा गया कि IRGC नौसेना ने उन जहाजों पर मौजूद कर्मचारियों को वहां से निकलने की सलाह दी है। इस घटनाक्रम से खाड़ी के महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों पर जहाजों के लिए खतरा काफी बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा का ट्रंप को मुंहतोड़ जवाब, अमेरिकी सामानों पर 50% टैरिफ का ऐलान

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 9 September 2026 at 08:10 IST