US Iran War: 'अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया..' ईरान के दावे पर भड़का US सेंट्रल कमांडर, पोस्ट कर बताया अफवाह और 'झूठी खबर' 

ईरान के विमान गिराने के दावे को अमेरिकी सेना (CENTCOM) ने सिरे से खारिज कर दिया है। जानिए खाड़ी क्षेत्र में बढ़े तनाव को लेकर अमेरिका और ईरान अलग-अलग क्या बातें बोल रहे हैं? जानें पूरी सच्चाई, पढ़ें पूरी खबर।

ईरान का अमेरिकी विमान मार गिराने का दावा, US ने किया इनकार | Image: @CENTCOM

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच खाड़ी क्षेत्र में  जारी भारी तनाव के बीच शुक्रवार (29 मई) को एक नया विवाद खड़ा हो गया है। ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया कि उनके सुरक्षा बलों ने दक्षिणी ईरान के बुशहर प्रांत में एक अमेरिकी विमान को मार गिराया है। हालांकि, अमेरिकी सेना ने इस दावे को पूरी तरह से खारिज करते हुए इसे अफवाह और 'झूठी खबर' (Fake News) करार दिया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सूचना युद्ध (Information War) और गहरा गया है।

ईरान का क्या है दावा?

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से एक बड़ी खबर प्रसारित की थी। इस रिपोर्ट में बुशहर प्रांत के जाम गवर्नरेट के स्थानीय गवर्नर मसूद तंगेस्तानी का हवाला दिया गया। दावे के मुताबिक, ईरानी सेना ने उनके हवाई क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे एक अमेरिकी विमान को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर नष्ट कर दिया। इस खबर के आते ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया में हड़कंप मच गया और दोनों देशों के बीच सीधे सैन्य टकराव की आशंकाएं तेज हो गईं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने  किया तीखा पलटवार

ईरान के इस आक्रामक दावे पर अमेरिकी सैन्य मुख्यालय 'यूएस सेंट्रल कमांड' (CENTCOM) ने तुरंत रिएक्शन देते हुए पोस्ट कर बयान जारी किया और ईरान के दावों को सिरे से खारिज कर दिया।

सेंटकॉम ने अपने पोस्ट में क्या लिखा?

अमेरिकी सैन्य मुख्यालय 'यूएस सेंट्रल कमांड' (CENTCOM) ने लिखा-  'ईरान के सरकारी टीवी ने दावा किया है कि ईरानी सेना ने बुशहर के पास एक अमेरिकी विमान को मार गिराया है। यह पूरी तरह झूठ है। सच्चाई ये है कि अमेरिका का कोई भी विमान नहीं गिराया गया है। हमारे सभी हवाई संसाधन (Air Assets) पूरी तरह सुरक्षित हैं।'

अब चल रही 'इनफॉर्मेशन वॉर' 

पिछले कुछ दिनों में दोनों देशों के बीच हुई हवाई और सैन्य कार्रवाइयों के बाद अब जमीनी स्तर पर सूचनाओं का युद्ध (प्रोपेगैंडा) तेज हो गया है। एक तरफ जहां अमेरिका ईरान के सैन्य ठिकानों पर रक्षात्मक हमलों की बात करता है तो, दूसरी ओर ईरान अपने घरेलू मोर्चे पर जनता और सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे दावे कर रहा है। फिलहाल अमेरिकी स्पष्टीकरण के बाद स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन खाड़ी क्षेत्र में अलर्ट का स्तर बेहद ऊंचा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: "हम ओमान को भी उड़ा देंगे, होर्मुज सबका है", डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 29 May 2026 at 07:07 IST