अपडेटेड 3 April 2025 at 10:59 IST
ट्रंप के टैरिफ ने बढ़ाई टेंशन, भारत पर 26 और पाक पर 29 तो चीन को भी रुलाया, जानें किन देशों पर कितना शुल्क लागू
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ के ऐलान ने कई देसों की टेंशन बढ़ा दी है। भारत पर 26 फीसदी और पाक पर 29% लागू और फिर चीन को तो ट्रंप के टौरिफ ने रुला दिया।
US Tariff List: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार टैरिफ लगाने का ऐलान कर दी दिया। ट्रंप के इस फैसले ने दुनिया के कई देशों की टेंशन बढ़ा दी। ट्रंप सरकार ने भारत पर 26 फीसदी और पाकिस्तान पर 29 फीसदी टैरिफ लागू किया। अमेरिका में बाहरी देशों से आने वाले सभी सामानों पर टैक्स लगाया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे डिस्काउंटेड रेसिप्रोकल टैरिफ नाम दिया।
टैरिफ का ऐलान करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने ये भी बता दिया है कि किन देशों पर कितना टैरिफ लगाया जा रहा है। 'मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट' को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय संघ (EU) और एशियाई देशों पर आरोप लगाया कि अमेरिकी कारों पर भारी टैरिफ लगाया जाता है। आइए जानते है किन देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कितना टैक्स लागू करने का ऐलान किया है।
किन देशों पर कितना लगा टैक्स?
| SN. | देश के नाम | टैरिफ |
| 1 | भारत | 26 |
| 2 | चीन | 34 |
| 3 | यूरोपीय संघ | 20 |
| 4 | ताइवान | 32 |
| 5 | वियतनाम | 46 |
| 6 | जापान | 24 |
| 7 | दक्षिण कोरिया | 25 |
| 8 | थाईलैंड | 36 |
| 9 | स्विट्डरलैंड | 31 |
| 10 | इंडोनेशिया | 32 |
| 11 | मलेशिया | 24 |
| 12 | कंबोडिया | 49 |
| 13 | यूनाइटेड किंगडम | 10 |
| 14 | दक्षिण अफ्रीका | 30 |
| 15 | ब्राजील | 10 |
| 16 | बांग्लादेश | 37 |
| 17 | सिंगापुर | 10 |
| 18 | इजरायल | 17 |
| 19 | फिलीपींस | 17 |
| 20 | चिली | 10 |
| 21 | ऑस्ट्रेलिया | 10 |
| 22 | पाकिस्तान | 29 |
| 23 | तुर्किए | 10 |
| 24 | श्रीलंका | 44 |
| 25 | कोलंबिया | 10 |
| 26 | पेरू | 10 |
| 27 | न्यूजीलैंड | 10 |
| 28 | यूएई | 10 |
| 29 | डोमिकन गणराज्य | 10 |
| 30 | अर्जेंटीना | 10 |
| 31 | इक्वाडोर | 10 |
| 32 | ग्वाटेमाला | 10 |
| 33 | होंडुरास | 10 |
| 34 | मिस्र | 10 |
| 35 | अल सल्वाडोर | 10 |
| 36 | मोरक्को | 10 |
| 37 | त्रिनिदाद | 10 |
| 38 | टोबैगो | 10 |
| 39 | मलेशिया | 24 |
| 40 | कोटे डी आइवर | 21 |
| 41 | इजरायल | 17 |
| 42 | नार्वे | 15 |
| 43 | जॉर्डन | 20 |
| 44 | निकारागुआ | 18 |
| 45 | लाओस | 48 |
| 46 | मेडागास्कर | 47 |
| 47 | म्यांमार | 44 |
| 48 | सर्बिया | 37 |
| 49 | बोत्सवाना | 37 |
| 50 | ट्यूनीशिया | 28 |
| 51 | कजाकिस्तान | 27 |
विदेशी धोखेबाजों ने हमारे फैक्ट्रियों को लूटा…: ट्रंप
मेक अमेरिका वेल्थी अगेन इवेंट में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “मेरे साथी अमेरिकियों, यह लिबरेशन डे है, जिसका लंबे समय से इंतजार था। 2 अप्रैल, 2025 को हमेशा याद किया जाएगा क्योंकि यह वह दिन था जब अमेरिकी उद्योग का पुनर्जन्म हुआ, वह दिन जब अमेरिका की नियति को पुनः प्राप्त किया गया और वह दिन जब हमने अमेरिका को फिर से समृद्ध बनाना शुरू किया... दशकों से, हमारे देश को निकट और दूर के देशों द्वारा, मित्र और शत्रु दोनों द्वारा लूटा गया, बलात्कार किया गया और लूटा गया। अमेरिकी स्टीलवर्कर्स, ऑटो वर्कर्स, किसान और कुशल कारीगरों ने वास्तव में गंभीर रूप से कष्ट झेले। उन्होंने पीड़ा में देखा कि कैसे विदेशी नेताओं ने हमारी नौकरियां छीन लीं, विदेशी धोखेबाजों ने हमारी फैक्ट्रियों को लूट लिया, और विदेशी सफाईकर्मियों ने हमारे एक बार के खूबसूरत अमेरिकी सपने को तोड़ दिया... हमारे देश और इसके करदाताओं को 50 से अधिक वर्षों से लूटा गया है, लेकिन यह अब और नहीं होने वाला है।”
हम अमेरिका को फिर से महान बनाने जा रहे है: राष्ट्रपति ट्रंप
उन्होंने कहा कि कुछ ही क्षणों में, मैं दुनिया भर के देशों पर पारस्परिक टैरिफ लगाने के ऐतिहासिक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा। पारस्परिक: इसका मतलब है कि वे हमारे साथ ऐसा करते हैं और हम उनके साथ ऐसा करते हैं। मेरी राय में, यह अमेरिकी इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक है। यह हमारी आर्थिक स्वतंत्रता की घोषणा है। वर्षों से, मेहनती अमेरिकी नागरिकों को किनारे पर बैठने के लिए मजबूर किया गया था, जबकि अन्य देश अमीर और शक्तिशाली होते जा रहे थे, और इसका अधिकांश हिस्सा हमारी कीमत पर हुआ...आज की कार्रवाई के साथ, हम आखिरकार अमेरिका को फिर से महान बनाने में सक्षम होने जा रहे हैं, पहले से कहीं अधिक महान।"


Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 3 April 2025 at 09:24 IST