ईरान पर ट्रंप ने ढाया कहर, आधी रात में ही अमेरिका ने खर्ग आइलैंड पर किया बड़ा अटैक; कई मिलिट्री टारगेट्स तबाह

मंगलवार को ईरान के खार्ग द्वीप पर कई हमले किए गए। यह द्वीप फारसी खाड़ी के उस पार कुवैत और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी ठिकानों के सामने स्थित है।

Iran's Oil Hub Kharg Island Hit Again As Trump's Deadline Nears | Image: X

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 48 घंटे का अल्टीमेटम खत्म होने से पहले ही अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के खर्ग द्वीप पर कई हमले किए गए। यह द्वीप फारसी खाड़ी के उस पार कुवैत और सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी ठिकानों के सामने स्थित है, और ईरान के तेल क्षेत्र में इसका अहम योगदान है। 

आपको बता दें कि देश के लगभग 90% तेल निर्यात इसी रास्ते से होते हैं।

पहले भी खर्ग आइलैंड पर हो चुकी है बमबारी

इससे पहले 14 मार्च को ट्रंप ने ऐलान किया था कि यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के खर्ग द्वीप पर मौजूद सैन्य ठिकानों पर एक जबरदस्त बमबारी की है। उन्होंने दावा किया था कि इस ऑपरेशन ने द्वीप पर मौजूद हर सैन्य ठिकाने को पूरी तरह से तबाह कर दिया है।

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह हमला उनके आदेश पर किया गया था और जोर देकर कहा कि यह इस क्षेत्र के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक था।

क्या ईरान के राष्ट्रपति के बयान से भड़के?

राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने ताजा X पोस्ट में कहा कि वो करोड़ों ईरानियों के साथ वो भी देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने को तैयार हैं।

पेजेशकियान ने X पर लिखा है, "अब तक 1 करोड़ 40 लाख से ज्यादा गर्वित ईरानियों ने ईरान की रक्षा में अपनी जान कुर्बान करने की तैयारी जाहिर की है। मैं भी ईरान के लिए कुर्बान होने के लिए हमेशा तैयार हूं और रहूंगा।"

ट्रंप ने पिछली रात फिर दी थी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संकेत दिया था कि वो एक रात में ही ईरान का नामोनिशान खत्म कर सकते हैं। उन्होंने इसमें आगे जोड़ते हुए कहा कि वो रात मंगलवार की रात भी हो सकती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा, "पूरे देश को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है, और वह रात शायद कल रात हो।"

ये भी पढ़ेंः ट्रंप के अल्टीमेटम खत्म होने से पहले सहमी दुनिया, ईरान ने बताया प्लान

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 April 2026 at 16:35 IST