अपडेटेड 4 August 2025 at 22:25 IST

Trump Tariff: ट्रंप ने पहले भारत पर लगाया 25% टैरिफ, प्रेशर पॉलिटिक्स नहीं आया काम तो भड़के, कहा- अभी और बढ़ाएंगे...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार भारत को धमकी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए भारत पर भारी टैरिफ लगाने की बात की है।

पीएम मोदी-ट्रंप-पुतिन | Image: X/ANI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार भारत को धमकी दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए भारत पर भारी टैरिफ लगाने की बात की है। इस पोस्ट में उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया है और ये आरोप लगाया है कि भारत रूस से तेल खरीदकर इस युद्ध को बढ़ाने का काम कर रहा है।

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को ललकारने की कोशिश की है। इन दिनों पाकिस्तान के साथ गलबहियां करने वाले ट्रंप भारत के पीछे इसलिए पड़े हैं, क्योंकि उनसे भारत और रूस की 'दोस्ती' देखी नहीं जा रही है। इसके अलावा, भारत ट्रंप की किसी भी बेकार सी बात को मानने से इनकार कर रहा है, जिससे उनका पारा हाई है। वो चाहते हैं कि भारत उनकी हां में हां मिलाए, जो भारत को बिल्कुल मंजूर नहीं है।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "भारत न केवल भारी मात्रा में रूसी तेल खरीद रहा है, बल्कि खरीदे गए अधिकांश तेल को खुले बाजार में भारी मुनाफे पर बेच भी रहा है। उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीन यूक्रेन में कितने लोगों की जान ले रही है। इस वजह से मैं भारत पर लगाए जाने वाले टैरिफ में काफी वृद्धि करूंगा। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद"

भारत के पीछे क्यों पड़े ट्रंप?

इसकी सबसे बड़ी वजह कृषि उत्पाद हैं। डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि भारत मक्का, सोयाबीन, गेहूं पर टैरिफ कम करे। हालांकि, भारत ने इस बात को मानने से साफ इनकार कर दिया है। इसके अलावा, ट्रंप भारत में डेयरी प्रोडक्ट्स का बाजार भी खोलना चाहते हैं, लेकिन इससे भारत के करोड़ों लोगों के रोजगार पर आफत आ जाएगी. दूसरी ओर, अगर भारत अमेरिकी शर्तें नहीं मानता, तो अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने रिश्ते और मजबूत कर सकता है। ट्रंप का मानना है कि इससे भारत की स्थिति कमजोर हो सकती है। 

ये भी पढ़ेंः भारत-चीन-रूस ने RIC को जिंदा किया तो क्या होगा? दिल्ली के पाले में गेंद

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 4 August 2025 at 22:25 IST