ट्रंप-पुतिन की मुलाकात के बीच अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ने रूसी राष्ट्रपति को लिखा लेटर, US प्रेसिडेंट ने अपने हाथों से दिया खत

ट्रंप-पुतिन की मुलाकात के बीच अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ने रूस के राष्ट्रपति को एक लेटर लिखा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुलाकात के दौरान खुद अपने हाथों से ये लेटर रूसी प्रेसिडेंट को दिया।

राष्ट्रपति ट्रंप और अमेरिकी फर्स्ट लेडी मलेनिया ट्रंप। | Image: AP

बीते दिन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में मुलाकात हुई। इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई थी और उम्मीद की जा रही थी कि शायद रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच सीजफायर पर बात बन सकती है। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ और दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन सीजफायर को लेकर बात नहीं बनी। इस बीच अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को एक खत लिखा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद यह लेटर रूस के राष्ट्रपति को सौंपा। मेलानिया ने पुतिन को चिट्ठी लिखकर युद्ध के बारे में लिखा, हालांकि इस पत्र में यूक्रेन का नाम तो नहीं लिया गया, जिस पर पुतिन की सेना ने 2022 में आक्रमण किया था, लेकिन इसमें पुतिन से देश की स्थिति, सरकार और विचारधारा से ऊपर उठकर बच्चों की मासूमियत के बारे में सोचने की अपील की गई।

रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे बच्चों को लेकर क्या बोलीं मेलानिया?

अमेरिकी प्रथम महिला ने अपने लिखे पत्र में रूस यूक्रेन युद्ध पर कोई चर्चा नहीं की, लेकिन पत्र के जरिए पुतिन से कहा कि वह इस युद्ध में फंसे बच्चों के बारे में सोचें, उनके भविष्य के बारे में सोचें, उनकी मासूम हंसी को सिर्फ वही वापस दिला सकतेहैं। उन्होंने लिखा, "युद्ध में फंसे इन बच्चों की मासूमियत की रक्षा करके, आप सिर्फ रूस की सेवा से कहीं ज्यादा करेंगे - आप मानवता की सेवा करेंगे।"

ट्रंप ने 24 घंटे में युद्ध रुकवाने का किया था दावा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव के दौरान ये दावा किया था कि अगर मैं सरकार में आउंगा तो 24 घंटे के भीतर-भीतर रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को रुकवा देता। वहीं रूस और यूक्रेन के बीच इस युद्ध के लिए ट्रंप ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को जिम्मेदार ठहराया था।

3 घंटे की मुलाकात भी रही बेनतीजा

हालांकि, अमेरिका की सत्ता में आने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार कोशिश की है कि दोनों देशों के बीच जारी युद्ध रुक जाए, लेकिन हर बार ऐसा करने में वह विफल रहे। इस बीच पुतिन और ट्रंप के अलास्का में हुई इस मुलाकात से उम्मीद की जा रही थी कि कुछ हो सकता है, लेकिन दोनों राष्ट्रपतियों के बीच 3 घंटे की लंबी मुलाकात में भी सीजफायर पर बात नहीं बन पाई। ट्रंप और पुतिन के बीच इस तीन घंटे की बातचीत भी बेनतीजा रहा।

इसे भी पढ़ें: टैरिफ विवाद के बीच अमेरिकी टीम ने टाली भारत की यात्रा, ट्रेड पर बातचीत को लेकर इस दिन होने वाली थी मीटिंग

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 17 August 2025 at 12:17 IST