भारत से पंगा लेकर सबसे बड़ी गलती कर रहे ट्रंप, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी है इंडिया? निक्की हेली ने चीन का नाम लेकर समझा दिया
Donald Trump Tariff War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिकी नेताओं और राजदूतों के बीच भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Donald Trump Tariff War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अमेरिकी नेताओं और राजदूतों के बीच भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप ने रूसी तेल खरीद का हवाला देकर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ का ऐलान किया है। हालांकि, चीन के लिए ट्रंप की दरियादिली भी साफ दिखाई पड़ रही है।
इसी बात को लेकर अमेरिका की दिग्गज नेता और यूएन में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने ट्रंप पर हमला बोला है। उन्होंने साफ शब्दों में ये बता दिया है कि भारत अमेरिका के लिए कितना जरूरी है।
निक्की हेली ने क्या कहा?
निक्की हेली ने एक अमेरिकी मैगजीन के लेख में बताया है कि चीन को पछाड़ना और शांति स्थापित करने में भारत ट्रंप के बहुत जरूरी है। उन्होंने लिखा कि भारत को दंडित करना अमेरिकी की एशिया नीति के खिलाफ जा सकता है। इतना ही नहीं, भारत टेक्सटाइल, सस्ते मोबाइल फोन और सोलर पैनल जैसे बड़े पैमाने पर उत्पादन में अमेरिका के साथ मिलकर अपनी अहम भागीदारी निभा सकता है।
उन्होंने लिखा कि चीन की आबादी अब बूढ़ी हो गई है, जबकि भारत के पास यंग फोर्स है। भारत जल्द ही जापान को पछाड़कर चौथी बड़ी इकोनॉमी बन सकता है। ऐसे में ये अमेरिका के फायदे में है कि वो भारत को और्थिक और सैन्य रूप से मजबूत बनने में उनकी मदद करे। अगर ऐसा नहीं होता है तो अमेरिका चीन का सामना नहीं कर पाएगा, और भारत-अमेरिका का विवाद बढ़ने से बीजिंग को सीधा फायदा होगा।
पहले भी कर चुकी हैं ट्रंप की आलोचना
इससे पहले निक्की हेली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी चिंता व्यक्त की थी और ट्रंप की व्यापार नीति में स्पष्ट असमानता की ओर इशारा किया था। उन्होंने रूसी तेल पर ट्रंप के दोहरे रवैये की भी कड़ी आलोचना की और बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति भारत को रूस से तेल न खरीदने के लिए मजबूर करते हैं, जबकि दूसरी ओर, चीन, जो रूसी और ईरानी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है, को 90 दिनों के लिए टैरिफ पर रोक लगा दी जाती है।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 21 August 2025 at 11:45 IST