25 साल बाद भयानक भूकंप से थर्रा उठा ताइवान, भारत ने जारी किया अलर्ट; अबतक 4 की मौत
ताइवान में आए बूकंप में अबतक 4 लोगों की मौत हो गई। भारत की एंबेसी ने ताइवान में एडवाइजरी के साथ मदद के लिए नंबर जारी किया है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
ताइवान में 25 साल बाद आए भयानक भूकंप ने तबाही मचा दी है। 3 अप्रैल को ताइवान में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई है। जानकारी के अनुसार अबतक करीब 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 के करीब लोग घायल हुए हैं। वहीं ताइवान में भारतीय एंबेसी की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है।
इंडियन एंबेसी की ओर से एडवाइजरी में लिखा गया, बुधवार, "03 अप्रैल 2024 के शुरुआती घंटों के दौरान पूर्वी ताइवान के तट पर आए भूकंप के मद्देनजर, ताइवान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों की सहायता, मार्गदर्शन या स्पष्टीकरण के लिए भारत ताइपे एसोसिएशन द्वारा इमरजेंसी हेल्पलाइन स्थापित की गई है।"
ताइवान में रहने वाले भारतीय मदद के लिए हेल्पलाइन नेटवर्क शुरू
इंडियन एंबेसी ने एक नंबर और ईमेल जारी किया है, जिसके जरिए वहां रहने वाले भारतीय की मदद की जा सके। मोबाइल नंबर- 0905247906 और ईमेल का पता- ad.ita@mea.gov.in पर लोग मदद के लिए संपर्क कर सकते हैं। एडवाइजरी में आगे लिखा गया, "सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सलाह का पालन करने का अनुरोध किया जाता है। आईटीए ताइवान में भारतीय नागरिकों से भी अनुरोध करता है कि वे व्यापक प्रसार के लिए इस सलाह को अपने स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से साझा करें"
बड़े-बड़े इमारतों की हिली नीव
एक ओर जहां ताइवान में आई तबाही को लेकर वहां की मॉनिटरिंग कर रही जांच एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई है तो वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण जांच एजेंसी ने इस भूकंप की तीव्रता को 7.4 बताया। ताइपे में आए इस भूकंप से पूर्वी शहर हुलिएन में इमारतों की नींव तक हिल गई है।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 3 April 2024 at 11:08 IST