क्या ट्रंप को बम से उड़ाने का था प्लान? संदिग्ध की गाड़ी से मिला कुछ ऐसा, अधिकारियों के भी उड़े होश

US News: ट्रंप पर हमले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

क्या ट्रंप को बम से उड़ाने का था प्लान? | Image: AP

US News: ट्रंप पर हमले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ट्रंप की रैली में गोलीबारी के संदिग्ध व्यक्ति के घर पर और उसकी गाड़ी में बम बनाने की सामग्री मिली है, जिसने अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है।

सवाल ये उठाए जा रहे हैं कि क्या ट्रंप को बम से उड़ाने की प्लानिंग थी? क्या ट्रंप पर दोबारा भी हमला कराया जा सकता है? अधिकारी कई पहलुओं पर इसकी जांच कर रहे हैं।

ये है मामला

बताया जा रहा है कि ट्रंप पर गोलीबारी करने वाले संदिग्ध के घर पर बम बनाने का सामान भी मिला है। जिन अधिकारियों ने ये जानकारी दी है, वो दोनों खुले तौर पर कुछ भी बोलने के लिए स्वतंत्र नहीं थे। ऐसे में उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर एसोसिएटेड प्रेस से बात की और ये बड़ी जानकारी दी है।

पहले ही दिख गया था हमलावर

चश्मदीदों की रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि रैली के बाहर के लोगों ने गोलियां चलने से कई मिनट पहले छत पर बंदूकधारी की मौजूदगी के बारे में पुलिस को सतर्क कर दिया था। स्पष्ट चेतावनियों के बावजूद सुरक्षा कर्मियों ने कथित तौर पर तत्काल कार्रवाई नहीं की, जिससे हमलावर को अपनी स्थिति बनाए रखने और हमले को अंजाम देने का मौका मिल गया। टोपी पहने एक गवाह ने कहा, "हम उसे छत पर राइफल के साथ रेंगते हुए साफ-साफ देख सकते थे। हमने काफी देर तक सुरक्षाकर्मियों को इसके बारे में बताया, लेकिन ऐसा लगा जैसे अधिकारियों ने इस बात को इग्नोर कर दिया।" 

आपको बता दें कि इन बयानों से ये भी संकेत मिलते हैं कि ट्रंप की हत्या की प्लानिंग में सिक्योरिटी एजेंसी के भी कुछ अधिकारी शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया पर ये भी चर्चा चल रही है कि अगर ट्रंप ने ये हमला खुद पर नहीं करवाया है तो उनपर दोबारा भी हमला होने की संभावना है। ऐसे में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति को सतर्क रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ेंः 'जब मेरे पति को गोली लगी...', डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के बाद छलका पत्नी मेलानिया का दर्द

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 14 July 2024 at 21:14 IST