अपडेटेड 13 March 2026 at 11:39 IST

'एक पैर भी कटा, कोमा में मोजतबा खामेनेई...', ईरान के नए सुप्रीम लीडर की हालत को लेकर चल रही अटकलों पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका मानना ​​है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, जो मारे गए अली खामेनेई के बेटे हैं, अभी जिंदा हैं। इधर खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर की हालत को लेकर चल रही अटकलों पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा खुलासा | Image: Republic

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आ रही है। गुरुवार को ईरान के सर्वोच्च नेता ने देश के नाम अपना पहला संदेश जारी किया, मगर खामेनेई खुद कैमरे के सामने नहीं आए। इसके बाद से उनकी हालात को लेकर कई तरह की अटकलें लगनी शुरू हो गई। सबसे हैरान करने वाला दावा ये किया गया कि खामेनेई कोमा में चले गए हैं। इन चर्चाओं के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सनसनीखेज खुलासा किया है।


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका मानना ​​है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, जो मारे गए अली खामेनेई के बेटे हैं, अभी जिंदा हैं। ट्रंप ने आगे कहा है कि संभव हैं युद्ध में उन्हें चोटें आई होगी और वो गंभीर रूप से घायल हों। मगर वो अभी जिंदा हैं। फॉक्स न्यूज रेडियो से बातचीत में ट्रंप ने यह टिप्पणी की है।

मोजतबा खामेनेई अभी जिंदा है-ट्रंप

फॉक्स न्यूज रेडियो से बात करते हुए ट्रंप से जब ये सवाल पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि मोजतबा खामेनेई, जिन्होंने अमेरिकी-इजरायली हमलों में अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान की कमान संभाली, वो अभी जिंदा हैं। इसके  जवाब में ट्रंप ने कहा, 'मुझे लगता है कि शायद वह जिंदा हैं। हां अमेरिका-इजरायल के हमले में संभव हैं कि वो गंभीर रूप से घायल हों, मोजतबा को काफी नुकसान पहुंचा है।

खामेनेई के कोमा में जानें की अटकलें

अमेरिका-इजरायल के हवाई हमलों में घायल होने के बाद मुजतबा के कोमा में जाने की भी विदेशी मीडिया दावा कर रही है। ऐसी भी खबरें हैं कि हमले में मुजतबा ने अपना एक पैर खो दिया है। साइप्रस में ईरानी राजदूत अलीरेजा सलारियन ने पहले दावा किया था कि मुजतबा 28 फरवरी को हुए हवाई हमले में घायल हो गए थे, जिसमें उनके पिता की मौत हो गई थी। ब्रिटिश अखबार 'द सन' ने भी अपनी रिपोर्ट में इन दावों को दोहराया है। अखबार ने यहां तक कहा कि खमेनेई अस्पताल में ईरान के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री मोहम्मद रजा जफरगंदी की निगरानी में हैं।

सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए खामेनेई

मुजतबा खामेनेई अपने पिता आयतुल्लाह अली खामेनेई की जगह ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने हैं। रविवार, 8 मार्च को ईरान के नए सर्वोच्च नेता चुने जाने के बाद से सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। उन्हें एक धार्मिक सभा द्वारा चुना गया था। बता दें कि अली खामेनेई अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के पहले ही दिन, 28 फरवरी को हमले में मारे गए थे। इस हमले में युवा खामेनेई की पत्नी जहरा हद्दाद आदेल, बेटी समेत परिवार के कई सदस्य मारे गए थे। दावा किया जा रहा है कि इसी हमले अली खामेनेई के बेटे मुजतबा भी बुरी तरह घायल हो गए हैं।

मुजतबा एक कमजोर नेता है-ट्रंप

खामेनेई की नियुक्ति पर राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले ही नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था, 'वे अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। खामेनेई का बेटा एक कमजोर नेता है। वोृ मुझे मंजूर नहीं है। हम ऐसा व्यक्ति चाहते हैं जो ईरान में सद्भाव और शांति लाए।' ईरान के नए सुप्रीम लीडर के तौर पर मुजतबा खामेनेई की नियुक्ति के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में, ट्रंप ने कहा है कि वह "निराश" हैं कि ईरान ने उन्हें नया लीडर नियुक्त किया है।

पद संभालने के बाद खामेनेई का पहला संदेश गुरुवार को ईरानी सरकारी टेलीविजन पर एक न्यूज एंकर द्वारा पढ़ कर जारी किया गया। संदेश में साफ कर दिया कि ईरान हर हमलें का कड़ा जवाब देगा और जवाबी हमला करने में नहीं हिचकिचाएगा। ईरानी शहीदों के खून का बदला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "मैं सभी को आश्वस्त करता हूं कि हमें शहीदों के खून का बदला लेने से पीछे नहीं हटेंगे। खून का बदला खून से लेंगे।

यह भी पढ़ें: 'खून का बदला खून...', मोजतबा खामेनेई ने पहले संबोधन में क्या-क्या कहा?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 11:39 IST