Iran-US War: मिडिल ईस्ट में फिर युद्ध जैसे हालात, अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर किया हमला, IRGC ने कुवैत-बहरीन पर दागी मिसाइलें

मिडिल ईस्ट में फिर युद्ध की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। युद्धविराम के बावजूद दुश्मन देश एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमला किया है तो IRGC ने कुवैत-बहरीन मिसाइलें दागने का दावा किया है।

US-Iran Conflict | Image: X

मिडिल ईस्ट में हालात एक बार फिर बिगड़ गए हैं। युद्धविराम के बावजूद दुश्मन देश एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। ईरान ने अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया तो जवाब में अमेरिकी सैनिकों ने ईरान के 'केशम द्वीप' समूह पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले कर दिए। इधर, अमेरिका ने दावा किया कि वो ईरानी हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया। इन हमलों के बाद एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

ईरान ने मंगलवार को एक बार फिर कुवैत स्थित अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमलों की बौछार कर दी। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी कर बताया कि ईरान ने अपने पड़ोसी देशों को निशाना बनाकर कई बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की थीं, मगर वो सटीक निशाने लगाते, इससे पहले मिसाइलों को हवा में ही निरस्त कर दिया। ईरान के इस एक्शन पर अमेरिका बौखला उठा और जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरानी क्षेत्र में घुसकर 'केश्म द्वीप' पर बड़ा हवाई हमला कर दिया।

ईरान ने कुवैत-बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता के बीच, कुवैत के कई हिस्सों में एक बार फिर जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई कई। कुवैती हवाई रक्षा नेटवर्क ने सक्रिय रूप से काम करते हुए आने वाले हवाई खतरों की लहर को बेअसर कर दिया। ईरान ने कुवैत और बहरीन समेत क्षेत्रीय देशों को निशाना बनाकर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, लेकिन ज्यादातर मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। सेंटकॉम के अनुसार, कुवैत की ओर लॉन्च की गई ईरान की दो बैलिस्टिक मिसाइलें हवा में ही मार गिराई गईं।

IRGC के दावे को अमेरिका ने बताया झूठा

इधर ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी पांचवें बेड़े के मुख्यालय पर सफल हमला किया, लेकिन अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया और कहा कि ईरान के सभी हमले नाकाम रहे। जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के केशम द्वीप और गोरुक क्षेत्र में स्थित रडार, ड्रोन कंट्रोल साइट्स और एयर डिफेंस सिस्टम को निशाना बनाकर कई मिसाइलें दागी।

June 3, 2026

 केशम द्वीप पर अमेरिका हमले का जवाब

ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB ने दावा किया कि इन हवाई हमलों में जानबूझकर कुवैत में तैनात अमेरिकी सैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया था, और इस हमले को हालिया पश्चिमी सैन्य युद्धाभ्यासों के खिलाफ एक प्रत्यक्ष जवाबी कार्रवाई के रूप में पेश किया। वहीं, अमेरिका सेना ने दावा किया कि ईरान की दो मिसाइलें या तो लक्ष्य से चूक गई या वो रास्ते में ही नष्ट हो गई। वहीं, बहरीन पर दागी गई तीन मिसाइलों को अमेरिकी और बहरीन वायु रक्षा बलों ने हवा में ही मार गिराया।

यह भी पढ़ें:  चोरी छिपाने के लिए 4 हत्याएं, भाई-भाभी, भतीजे-भतीजी को उतारा मौत के घाट

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 3 June 2026 at 07:30 IST