तेहरान की तबाही का मैप! ईरान के नक्शे पर दिखाया अमेरिका का झंडा, आखिर क्या करने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक एडिट की हुई तस्वीर शेयर की, जिसमें ईरान को अमेरिकी झंडे के रंगों में रंगा हुआ दिखाया गया था।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक एडिट की हुई तस्वीर शेयर की, जिसमें ईरान को अमेरिकी झंडे के रंगों में रंगा हुआ दिखाया गया था। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया: "मध्य पूर्व के संयुक्त राज्य?"
यह पोस्ट वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी प्रशासन के भीतर ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर फिर से शुरू हुई चर्चाओं के बीच सामने आई है।
पहले भी शेयर कर चुके हैं फोटोज
कुछ दिन पहले, ट्रंप ने AI से बनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थीं, जिनमें ईरानी नावों पर मिसाइल हमले, अंतरिक्ष में युद्ध और ईरान के ऊपर लहराता अमेरिकी झंडा दिखाया गया था।
ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार को लेकर सुरक्षा का एक बड़ा खतरा सामने आया है। ऐसी खबरें आई हैं कि ईरान से जुड़े एक इराकी आतंकी ने कथित तौर पर ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश रची थी। यह साजिश 2020 में मारे गए ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए रची गई थी।
अमेरिका की कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के रूप में हुई है, जिसे मोहम्मद अल-सादी के नाम से भी जाना जाता है। माना जा रहा है कि इसके संबंध ईरान समर्थित आतंकी संगठन 'कताइब हिज्बुल्लाह' और एक नए बने प्रॉक्सी समूह 'हरकत अशब अल-यमीन अल-इस्लामिया' (HIYA) से हैं।
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 23 May 2026 at 20:46 IST