अपडेटेड 22 June 2025 at 08:22 IST
Israel-Iran War: ईरान में या तो शांति होगी या त्रासदी, आज रात न्यूक्लियर साइट..., डोनाल्ड ट्रंप ने दी बड़ी चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा ईरान को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या शांति के रास्ते पर लौट आएं या तो त्रासदी होगी।
ईरान और इजरायल के बीच जंग ने अब भीषण रूप ले लिया है। इस युद्ध में अब अमेरिका की एंट्री हो गई है। अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट पर हमला किया है। इस हमले की पुष्टि खुद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की है। अपने संबोधन में ट्रंप ने ईरान को बड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि या तो शांति होगी या फिर त्रासदी।
इजरायल और ईरान के बीच तनाव अब चरम पर पहुंच गया है। दोनों देश एक दूसरे पर लगातार मिसाइलों से निशाना बना रहे हैं। अब इजरायल के साथ अमेरिका भी खड़ा हो गया है। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु साइट्स को निशाना बनाते हुए हमला किया। इसकी पुष्टी खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर की। ट्रंप ने पोस्ट किया कि हमने ईरान के तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है। इसके थोड़ी देर बात ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करते हुए इस हमले की जानकारी दी।
हमें परमाणु खतरे को रोकना है-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, हमारा उद्देश्य ईरान की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करना और दुनिया के नंबर एक आतंकवाद प्रायोजक देश द्वारा उत्पन्न परमाणु खतरे को रोकना था। आज रात, मैं दुनिया को बता सकता हूं कि ये हमले एक शानदार सैन्य सफलता थी। ईरान की प्रमुख परमाणु संवर्धन सुविधाएं पूरी तरह से नष्ट कर दी गई हैं। अमेरिका ने ईरान की तीन परमाणु सुविधाओं पर हमला किया।
ईरान में या तो शांति होगी या त्रासदी-ट्रंप
ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच अमेरिका द्वारा ईरान की तीन परमाणु साइट्स पर हमला करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, मैं उन महान अमेरिकी देशभक्तों को बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने आज रात खतरनाक परमाणु साइट्स को उड़ाया। उम्मीद है कि हमें अब उनकी सेवाओं और इस क्षमता की आवश्यकता नहीं होगी। मुझे आशा है कि आगे ऐसा होगा।
शक्ति के जरिए ही शांति आती है-नेतन्याहू
ट्रंप के संबोधन से पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ट्रंप के इस कदम को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, अमेरिका का यह फैसला इतिहास बदल देने वाला और साहसिक कदम है। राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं- शक्ति के जरिए ही शांति आती है। पहले ताकत दिखाई जाती है, फिर शांति स्थापित होती है।
ईरान के तीन ठिकानों को अमेरिका ने बनाया निशाना
बता दें कि अमेरिका ने देर रात ईरान में तीन परमाणु ठिकानों को निशाने बनाते हुए हमला किया, जिसमें फोर्डो, नतांज और एस्फाहान शामिल है। इनमें मुख्य निशाना फोर्डो था। फोर्डो पर बम की एक पूरी खेप गिराई गई है। हमले के बाद सभी अमेरिकी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 22 June 2025 at 07:55 IST