अपडेटेड 17 June 2025 at 08:14 IST

ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता, मैंने... Israel-Iran War के बीच राष्ट्रपति ट्रंप की चेतावनी, तेहरान खाली करने का आदेश

इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों देशों की ओर से सोमवार को फिर हवाई हमले किए गए। इस बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है।

Israel Iran War | Image: Republic

Israel-Iran Tensions: इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने अब और भीषण रूप ले लिया है। सोमवार को जंग के पांचवे दिन दोनों देशों की तरफ से तबाड़तोड़ मिसाइलें दागी गई। इजराइल ने एक बार फिर मध्य ईरान को निशाना बनाते हुए 
हवाई हमले किए। इसके कुछ घंटों बाद, इजराइली के लड़ाकू विमानों ने ईरान की राजधानी तेहरान को भी निशाना बनाया। वहीं, दोनों देशों के जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपनी जी7 यात्रा बीच में ही छोड़ रहे हैं। उन्होंने ईरान को परमाणु हथियार को लेकर कड़ी चेतावनी भी दी है।

 

ईरान ने भी इजराइल पर जोरदार जवाबी कार्रवाई करते हुए अब तक करीब 400 बैलेस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया है। इन हमलों से इजराइल के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा है। दोनों देशों के बीच यह संघर्ष अब सीधे युद्ध की स्थिति में बदलता जा रहा है। मीडिल ईस्ट में जारी संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हलचल मच गई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जो G7 समिट में शामिल होने ईटली पहुंचे थे, शिखर सम्मेलन को खत्म होने से एक दिन पहले ही अचानक रवाना हो गए, वो आज रात वॉशिंगटन लौट आएंगे।

तेहरान को तुरंत खाली करो-ट्रंप

इटली से रवाना होने से पहले ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए ईरान को कड़ी चेतावनी दी और कहा, तेहरान को तुरंत खाली करो, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। ट्रंप ने तेहरान के निवासियों को भागने की भी चेतावनी दे दी है। चीन ने भी इजराइल में रहने वाले अपने नागरिकों को कहा है कि वे 'जितनी जल्दी हो सके' वहां से कहीं और चले जाएं।

ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता-ट्रंप

राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान को उस सौदे पर हस्ताक्षर करना चाहिए था, जिस पर मैंने उन्हें हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। यह कितनी शर्म की बात है और मानव जीवन की बर्बादी है। सीधे शब्दों में कहें तो, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकता। मैंने इसे बार-बार कहा है!

ईरान और इजरायल के बीच तनाव

बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच लंबे समय से तनाव की स्थिति बनी हुई है। हाल के हफ्तों में यह तनाव और गहरा हुआ है, खासकर जबसे क्षेत्रीय संघर्षों में दोनों पक्षों की संलिप्तता बढ़ी है। अब दुनिया भर की निगाहें इस युद्ध पर टिकी हैं, क्योंकि हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं और दोनों देशों की तरफ से शांति के कोई संकेत फिलहाल नजर नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:Live Show में न्यूज पढ़ रही थी एंकर तभी गिरा इजरायल का बम, Video

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 17 June 2025 at 08:08 IST