अपडेटेड 25 March 2026 at 13:16 IST

US-IRAN DEAL: 'अमेरिका खुद से ही बातचीत कर रहा है', राष्ट्रपति ट्रंप के दावों का ईरानी सेना ने यूं उड़ाया मजाक,कहा- अपनी हार को..

ईरानी सेना ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ सीजफायर और बातचीत होने का दावा किया था।

राष्ट्रपति ट्रंप के दावों का ईरानी सेना ने यूं उड़ाया मजाक | Image: X

ईरानी सेना ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ सीजफायर और बातचीत होने का दावा किया था। ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका ने ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में सैन्य रूप से पूरी जीत हासिल कर ली है और अब दोनों देशों के बीच एक व्यापक डील होने वाली है। इसलिए अगले पांच दिनों तक ईरान पर कोई हमला नहीं किया जाएगा।

इजरायल मीडिया ने कहा था कि मिडिल ईस्ट में बीते तीन हफ्तों से जारी तनाव को खत्म करने के लिए अमेरिका ने ईरान को 15 सूत्री शांति योजना भेजी है। इस प्रस्ताव के तहत एक महीने के युद्धविराम का सुझाव दिया गया है, ताकि दोनों पक्ष एक स्थायी समझौते पर बातचीत कर सकें। अब राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान के साथ डील और 15 सूत्री शांति योजना पर ईरान ने मजाक उड़ाया है।

ईरानी सेना ने ट्रंप ते दावा का उड़ाया मजाक

ईरानी सेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को US की सीजफायर डील की कोशिशों का मजाक उड़ाते हुए, यह सवाल उठाया कि क्या वॉशिंगटन द्वारा प्रस्तावित 15-सूत्रीय योजना के सफल होने की कोई संभावना है। ईरानी सेना के 'खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर' के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम जुल्फिकारी की इस टिप्पणी ने ट्रंप के दावों पर पानी फेर दिया है।

ट्रंप खुद से बातचीत कर रहे हैं-ईरानी सेना

जुल्फिकारी ने आगे कहा, "अमेरिका अगर सचमुच वैश्विक शक्ति होता तो इन उलझनों से कब का बाहर निकल चुका होता। जिस रणनीतिक शक्ति की आप बात करते हैं, वह अब पूरी तरह रणनीतिक असफलता में बदल चुकी है। ट्रंप के आंतरिक संघर्ष इस हद तक पहुंच हैं कि वो खुद से ही बातचीत कर रहे हैं? हमारी पहली और आखिरी बात पहले दिन से ही एक जैसी रही है, और यह वैसी ही रहेगी। हमारे जैसा कोई भी व्यक्ति, आप जैसे किसी व्यक्ति के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा।"

होर्मुज स्ट्रेट पर क्या बोला ईरान?

ईरानी सेना की ओर से कहा गया कि ट्रंप अपनी हार को समझौते का रूप न दें। आपके खोखले वादों का दौर अब खत्म हो चुका है। क्या आपके आंतरिक विवाद इतने बढ़ गए हैं कि अब आप अपने आप से ही बातचीत कर रहे हैं?” वहीं, होर्मुज स्ट्रेट पर जुल्फिकारी ने कहा कि फारस और ओमान की खाड़ी में पूरी तरह ईरान का नियंत्रण है।

ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत पर क्या कहा था?

ईरान के साथ बातचीत पर US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, "हम अभी बातचीत कर रहे हैं। दूसरी तरफ से डील करना चाहेंगे। उनके सारे एंटी-एयरक्राफ्ट और ज़्यादातर मिसाइलें चली गई हैं... आज हमें एक बहुत बड़े इलेक्ट्रिक जेनरेशन प्लांट को मार गिराने का मौका मिलने वाला था, जो दुनिया के सबसे बड़े प्लांट्स में से एक है... हमने इसलिए टाल दिया क्योंकि हम बातचीत कर रहे हैं।"

यह भी पढ़ें: Middle-East War End Plan: अमेरिका ने ईरान को भेजी 15 शर्तें...
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 25 March 2026 at 13:12 IST