'ईरान परमाणु हथियार कभी नहीं बनाएगा', MoU पर साइन करने के साथ ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, जानें तेहरान को पैसे देने की बात पर क्या कहा?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका के साथ नए समझौते के तहत ईरान कभी भी परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप | Image: AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान कर दिया है कि ईरान अब कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। ईरान के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर साइन करने के साथ ही ट्रंप ने बताया कि दोनों देशों के बीच परमाणु हथियार को लेकर आपसी सहमति बन गई है। इसके साथ ही अमेरिका राष्ट्रपति ने ईरान को 300 मिलियन डॉलर की मदद देने की बात की भी सच्चाई बताई है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ईरान अमेरिका के साथ नए समझौते के तहत कभी भी परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा। इसके साथ ही ट्रंप प्रशासन ने ईरान के साथ एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे दोनों देशों के बीच भविष्य के संबंधों के लिए एक बड़ा कदम बताया जा रहा है। ट्रंप ने उन दावों को भी खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि हाल ही में घोषित शांति समझौते के तहत वॉशिंगटन तेहरान को 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर देगा।

ईरान अब कभी भी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा-ट्रंप 

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान ने कभी भी परमाणु हथियार न रखने पर सहमति जताई है!" उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पूरी तरह सुनिश्चित कर लिया है कि तेहरान परमाणु हथियार कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ा सकेगा। साथ ही यह खबर कि अमेरिका ईरान को 300 मिलियन डॉलर दे रहा है, 'डेमोक्रेट्स' द्वारा फैलाई गई फेक न्यूज है!!! "

June 16, 2026

US-ईरान के बीच MoU पर साइन

ट्रंप ने कहा है कि उनकी ये बातें अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते (MoU) को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आई हैं। यह समझौता भविष्य में बातचीत का एक ढांचा बनाता है और प्रतिबंधों में ढील को तेहरान द्वारा परमाणु जांच के नियमों और क्षेत्रीय सुरक्षा वादों को मानने से जोड़ता है। राष्ट्रपति के रुख का समर्थन करते हुए, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ट्रंप की कूटनीतिक कोशिशों का एक बार फिर नतीजा निकला है और उन्होंने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना इस समझौते का मुख्य मकसद है।

वेंस ने की राष्ट्रपति ट्रंप की तारीफ

उपराष्ट्रपति वेंस ने X पर शेयर किए गए एक वीडियो मैसेज में  ने कहा, "राष्ट्रपति पहले दिन से ही साफ रहे हैं: ईरान के पास कभी परमाणु हथियार नहीं होंगे। एक बार फिर, शांति कायम करने की राष्ट्रपति ट्रंप की कोशिशें अमेरिकी लोगों के काम आई हैं, भले ही अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप से नफरत करने वाले लोगों ने इसे रोकने की अनगिनत कोशिशें की हों।"

यह भी पढ़ें: PM मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 June 2026 at 10:02 IST