सुनसान जगह पर पिज्जा डिलीवरी करने गया था, अज्ञात शख्स ने सिर में मारी तीन गोली; अमेरिका में हैदराबाद के युवक की हत्या, बहन बोली- ये साजिश...

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में देर रात पिज्जा डिलीवरी के दौरान एक भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हैदराबाद के 28 वर्षीय अंशुल कुंचा के रूप में हुई है।

Indian Worker from Hyderabad Shot Dead During Pizza Delivery in Philadelphia | Image: Social Media

अमेरिका के फिलाडेल्फिया में देर रात पिज्जा डिलीवरी के दौरान एक भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हैदराबाद के 28 वर्षीय अंशुल कुंचा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने इसे एक साजिश करार दिया है।

पुलिस के अनुसार घटना नॉर्थ फिलाडेल्फिया में तब हुई जब अंशुल वीकेंड पर पार्ट-टाइम पिज्जा डिलीवरिंग कर रहे थे। परिवार का कहना है कि हमलावरों ने उन्हें किसी सुनसान जगह पर बुलाकर गोली मार दी। उनकी बहन तन्वी ने बताया कि अंशुल के सिर में तीन गोलियां लगीं और उन्हें सड़क पर छोड़ दिया गया। परिजनों ने यह भी कहा कि मौके से अंशुल की कोई चीज चोरी नहीं हुई।

'यह एक साजिश थी, मकसद उसे मारना था'

तनवी ने PTI को बताया, "यह एक साजिश थी। मकसद उसे मारना था। मुझे नहीं पता कि उन्हें इससे क्या मिला या उनका क्या इरादा था। उन्होंने मेरे भाई को बुलाया और उसकी हत्या कर दी।" परिवार के अनुसार अंशुल पहले ही एक ऑर्डर दे डिलीवर कर चुके थे और उसके थोड़ी देर बाद हमला हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि हमले के समय अंशुल पर कई गोलियां चलाई गईं।

घटना से जुड़ी कई बातें अभी अस्पष्ट हैं, जैसे हमलावरों की संख्या और उनकी पहचान। फिलाडेल्फिया पुलिस और अन्य अमेरिकी अधिकारी इस जानलेला हमले की जांच कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार मौके पर काले मास्क और बैकपैक पहने दो संदिग्ध देखे गए थे, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी किया कन्फर्म

न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी अंशुल की मौत की पुष्टि कर दी है और कहा है कि वे पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं। दूतावास ने X पर कहा, "फिलाडेल्फिया, PA में भारतीय नागरिक अंशुल कुंचा के असामयिक निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। इस मुश्किल समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। वाणिज्य दूतावास अंशुल के परिवार के संपर्क में है और हर संभव मदद कर रहा है।"

तन्वी ने न्याय की मांग करते हुए विदेश मंत्रालय (MEA) से अपील की कि उनके भाई का शव जल्द से जल्द भारत लौटाया जाए। उन्होंने कहा कि उन्हें बताया गया है कि शव सोमवार को सौंपा जाएगा। "बस हमें हमारा भाई वापस चाहिए। मैं बस यही चाहती हूं। और मुझे इंसाफ भी चाहिए," तन्वी ने कहा।

ये भी पढ़ेंः 'एक-एक कच्चा-चिट्ठा खोलूंगा...', अखिलेश यादव पर बरसे OP Rajbhar

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 June 2026 at 16:44 IST