अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन के पास भीषण बस हादसा, मच गई चीख-पुकार; ट्रंप के डिपार्टमेंट ऑफ वॉर के 10 अधिकारी भी थे सवार

पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी से मिले एक बयान के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह पेंटागन के पास दो यात्री बसों की टक्कर में 23 लोग घायल हो गए, जिनमें रक्षा विभाग के 10 कर्मचारी भी शामिल हैं।

Pentagon | Image: AP

पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी से मिले एक बयान के अनुसार, स्थानीय समयानुसार शुक्रवार सुबह पेंटागन के पास दो यात्री बसों की टक्कर में 23 लोग घायल हो गए, जिनमें रक्षा विभाग के 10 कर्मचारी भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 7:20 बजे पेंटागन के साउथ पार्किंग लॉट में मेट्रो एक्सेस रोड पर एक OmniRide बस और एक Fairfax Connector बस की टक्कर हो गई।

पेंटागन ट्रांजिट सेंटर को बंद कर दिया गया था

18 यात्रियों को जांच और इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। 5 अन्य लोगों का मौके पर ही इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई।

इस टक्कर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके में कुछ समय के लिए आवाजाही रोक दी गई। मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पेंटागन ट्रांजिट सेंटर को बंद कर दिया गया था, और सभी बस सेवाओं को पेंटागन सिटी स्टेशन की ओर मोड़ दिया गया था। पेंटागन के लिए बस सेवा सुबह करीब 10:45 बजे फिर से शुरू हो गई।

ये भी पढ़ेंः बड़े पैमाने पर दलबदल के बाद संसद में AAP के साथ अब कौन बचा है?

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 24 April 2026 at 22:53 IST