VIDEO: NATO समिट में आंखें तरेरती नजर आईं मेलोनी, जानिए इतने गुस्से में क्यों थी इटली की PM

Washington: वीडियो 11 जुलाई की सुबह का है, जब वाशिंगटन में नाटो समिट का तीसरा दिन शुरू हुआ।

NATO समिट में आखें तरेरती नजर आईं मेलोनी | Image: X

Washington: इटली की प्रधान मंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें उन्हें समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के आने का इंतजार करते हुए आंखें तरेरते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उनके साथ दो अन्य नेताओं को भी देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि वीडियो 11 जुलाई की सुबह का है, जब वाशिंगटन में नाटो समिट का तीसरा दिन शुरू हुआ। वीडियो में मेलोनी को फिनिश राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ बात करते हुए देखा गया है, जब उन्होंने अपनी आंखें घुमाईं। इस दौरान अन्य 'नाराज' नेता भी मुंह बनाकर हंसते हुए देखे गए।

काफी देर तक नहीं पहुंचे थे बाइडेन

वहां मौजूद नेता अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और गठबंधन के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग दोनों का इंतजार कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाटो समिट सुबह 10 बजे शुरू होने वाला था। इस दौरान मेलोनी ने टाइम देखने के लिए अपनी कलाई की ओर इशारा किया और उसके बगल में खड़े एक अन्य व्यक्ति ने टाइम देखने के लिए अपना फोन निकाला, जिसके बाद इटली की पीएम ने कैमरों को देखने से पहले फिर से अपनी आंखें घुमाईं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जा रहा है। आपको बता दें कि बाइडेन और स्टोलटेनबर्ग नाटो समिट के लिए 10 बजकर 40 मिनट पर पहुंचे।

पहले भी बाइडेन और मेलोनी बन चुके हैं हेडलाइन

यह बाइडेन और मेलोनी के सुर्खियों में आने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले जून में बाइडेन को इटली में G7 समिट में मेलोनी को अजीब तरह से सलाम करते देखा गया था। बाद में 81 वर्षीय अमेरिकी राष्ट्रपति को इटली में विश्व नेताओं के एक समूह से मुस्कुराते हुए और धीरे-धीरे दूर जाते देखा गया।

मेलोनी ने तुरंत बाइडेन को दूर जाते देखा और उनके बचाव में आईं, जिससे बाइडेन का ध्यान नेताओं के ग्रुप पर गया क्योंकि वो एक साथ तस्वीर के लिए पोज दे रहे थे। इसके बाद बाइडेन ने ग्रुप को फिर से ज्वाइन किया।

ये भी पढ़ेंः नेपाल में ऐसा क्या हुआ? पुष्प कमल दहल को 19 महीने बाद छोड़नी पड़ेगी प्रधानमंत्री की कुर्सी

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 12 July 2024 at 18:20 IST