2026 में कुछ बड़ा करने वाले हैं ट्रंप! देश के नाम संबोधन में टैरिफ पर भी दिया बड़ा बयान, इन नेताओं की जमकर बुराई

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन पर जमकर निशाना साधा तो अपनी अपनी उपलब्धियां भी गिनाईं। अपनी भविष्य की योजना पर भी उन्होंने खुलकर बातें रखी।

Donald Trump का संबोधन | Image: AP

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात व्हाइट हाउस के डिप्लोमैटिक रिसेप्शन रूम से राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान ट्रंप ने अपने अब तक के कार्यकाल की उपलब्धियों को दोहराया तो पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन पर अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का गंभीर आरोप लगाया। वहीं, टैरिफ को लेकर पुराने राग अलापते हुए ट्रंप ने कहा कि इसकी वजह से अमेरिकी की ताकत फिर से बहाल हो गई। वहीं, ट्रंप ने एक बार फिर से 10 महीनों में आठ युद्ध रोकने का श्रेय खुद को दिया है।

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैंने पहले ही यूनाइटेड स्टेट्स में रिकॉर्ड तोड़ 18 ट्रिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट पक्का कर लिया है, जिसका मतलब है नौकरियां, सैलरी में बढ़ोतरी, ग्रोथ, फैक्ट्रियां खुलना और कहीं ज्यादा नेशनल सिक्योरिटी। इस कामयाबी का श्रेय टैरिफ को जाता है।

टैरिफ की वजह से अमेरिका शक्तिशाली बना-ट्रंप

टैरिफ को लेकर ट्रंप ने कहा, मेरा पसंदीदा शब्द - टैरिफ, जिसका इस्तेमाल कई दशकों से दूसरे देश हमारे खिलाफ सफलतापूर्वक करते आ रहे हैं। लेकिन अब और नहीं। कंपनियों को पता है कि अगर वे अमेरिका में बनाते हैं, तो कोई टैरिफ नहीं लगेगा। इसीलिए वे रिकॉर्ड संख्या में USA वापस आ रही हैं। वे ऐसे लेवल पर फैक्ट्रियां और प्लांट बना रही हैं जो हमने पहले कभी नहीं देखे।

10 महीनों में 8 युद्ध खत्म किए-ट्रंप

वहीं, मीडिल ईस्ट में हुए युद्ध विराम का क्रेडिट खुद को देते हुए ट्रंप ने कहा, "मैंने अमेरिकी ताकत को बहाल किया, 10 महीनों में 8 युद्ध खत्म किए, ईरान के न्यूक्लियर खतरे को खत्म किया और गाजा में युद्ध खत्म किया - जिससे 3000 सालों में पहली बार मिडिल ईस्ट में शांति आई और बंधकों को रिहा करवाया, चाहे वे जीवित हों या मृत।

दक्षिणी सीमा पर घुसपैठ को रोका-ट्रंप

राष्ट्र के नाम संबोधन में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, "पहले दिन से ही, मैंने अपनी दक्षिणी सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की। पिछले सात महीनों से, किसी भी अवैध विदेशी को हमारे देश में आने की इजाजत नहीं दी गई है - यह एक ऐसा कारनामा है जिसे हर कोई बिल्कुल नामुमकिन कहता था।"

 बाइडेन पर भड़के ट्रंप

अपने संबोधन के दौरान पूर्व राष्ट्रपति बाइडेन पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा, 11 महीने पहले उन्हें जो आर्थिक कचरा मिला था उसे साफ कर रहे हैं। भाषण के दौरान ट्रंप ने एक चार्ट के जरिए अपनी उपलब्धियां को गिनाया। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) को मौजूदा आर्थिक चुनौतियों का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि 11 महीने पहले मुझे विरासत में एक मेस (गंदगी) मिली थी, और अब मैं उसे ठीक कर रहा हूं।

ट्रंप ने 2026 का एजेंडा बताया

इस संबोधन में उन्होंने अपने प्रशासन का 2026 का एजेंडा भी पेश किया। उन्होंने अपने भविष्य के हाउसिंग रिफॉर्म, कम टैक्स और आर्थिक राहत का प्लान बताया। गिरती रेटिंग और उनकी व्यापार नीतियों के कारण अमेरिका में कीमतें आसमान छूने के बावजूद, राष्ट्रपति ने महंगाई को नजर अंदाज किया और जोर देकर कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था काफी मजबूत हुई है।  ट्रंप ने ऐलान किया कि, क्रिसमस से पहले 14 लाख 50 हजार से ज्यादा सैनिकों को स्पेशल वॉरियर डिविडेंड मिलेगा।

यह भी पढे़ें;  ट्रंप ने फिर की पीएम की बड़ाई, मोदी-पुतिन वाली सेल्फी का दिखा असर!

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 December 2025 at 09:18 IST