'कभी मेरी पॉजिटिव कवरेज नहीं होती', मीडिया बॉयकॉट के सवाल पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- मेरे कार्यकाल में कई बेहतरीन काम हुए लेकिन...
डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया बायकॉट की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने उन्हें बॉयकॉट करने की बात कही थी, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं हुआ है। उन्हें इसकी चिंता भी नहीं थी। ट्रंप ने आरोप लगाया कि मीडिया लगभग हमेशा ही उनकी नेगेटिव कवरेज करता है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कई मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस में बैन कर दिया था। इसके विरोध में कई दूसरे अमेरिकी मीडिया संस्थानों के व्हाइट हाउस कवरेज के बॉयकॉट की खबरें आईं, जिस पर ट्रंप ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि मीडिया ने उन्हें बॉयकॉट करने की बात कही थी, लेकिन हकीकत में किसी ने भी उनकी कवरेज बंद नहीं की है।
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क के मेयर पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे कवरेज के बहिष्कार से जुड़ा सवाल पूछा, तो ट्रंप ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मीडिया का दायित्व सकारात्मक काम दिखाने का भी होता है, लेकिन उन्हें हमेशा ही नेगेटिव कवरेज मिलती है।
मुझे कोई फ्रिक नहीं- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया बॉयकॉट से जुड़े सवाल पर जवाब देते हुए कहा, 'ये दिलचस्प है क्योंकि उन्होंने कहा था कि वो मेरा बॉयकॉट करने जा रहे हैं, लेकिन असल में उन्होंने कभी मेरा बॉयकॉट नहीं किया है। इसलिए मुझे इसकी कोई चिंता नहीं थी।'
'बेहतरीन काम हुए, लेकिन सिर्फ नेगेटिव कवरेज मिली'
ट्रंप ने आगे कहा कि उन्होंने चुनाव में बड़ी जीत हासिल की और उनके कार्यकाल में कई बड़े काम भी हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्धों को सुलझाया और अमेरिका के आर्थिक आंकड़े देश के इतिहास में सबसे बेहतर हुए हैं। उनके मुताबिक, उन्होंने जो काम किए हैं उन्हें सकारात्मक तरीके से नहीं दिखाया जाता है। लगभग हमेशा ही नकारात्मक कवरेज मिलती है।
‘अमेरिका में 21 ट्रिलियन डॉलर का निवेश आ रहा’
वे दावा करते हैं कि अमेरिका में 21 ट्रिलियन डॉलर का निवेश आ रहा है, जो उनके हिसाब से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन ने ऐसा किया है जो पहले कभी नहीं हुआ है।
ईरान का जिक्र कर क्या बोले ट्रंप?
मीडिया से बातचीत के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का भी जिक्र किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान इस समय बेहद खराब स्थिति से गुजर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि इस मुद्दे को लेकर उनकी उसी दिन एक अहम बैठक होने वाली है। इसके साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि उनका प्रशासन युद्ध और सैन्य मोर्चे पर बेहतरीन काम कर रहा है।
यह भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका को दी खुली धमकी, कहा- युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है, हम लंबी लड़ाई के लिए तैयार, अब क्या करेंगे ट्र्ंप?
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 September 2026 at 07:15 IST