आज रात ईरान पर भारी, होगा वेनेजुएला जैसा कांड? ट्रंप ने दी खुली धमकी; कहा- जोरदार हमला करेंगे, खार्ग आइलैंड और तेल...
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव मोड़ पर पहुंच गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर आज रात 'बेहद भीषण हमला' करने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका जल्द ही ईरान के तेल और गैस बुनियादी ढांचे पर नियंत्रण कर लेगी।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
Donald Trump warns Iran: ईरान के लिए आज (11 जून) की रात बहुत भारी होने वाली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका आज रात तेहरान पर जबरदस्त हमला करेगा। उन्होंने वेनेजुएला की तरह ईरान का हाल करने की चेतावनी दी है।
समझौते पर बात नहीं बनने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच जंग फिर तेज हो गई है। अमेरिका ने ईरान में कई ठिकानों पर हमले शुरू कर दिए, जिसका तेहरान की ओर से भी जवाब दिया जा रहा है।
‘ईरान के तेल और गैस मार्केट पर पूरी तरह कंट्रोल कर लेंगे’
अब ट्रंप ने Truth Social पर एक पोस्ट में ईरान पर आज रात बड़े हमले करने की खुली धमकी जारी कर दी है। उन्होंने पोस्ट में दावा किया कि ईरान की नेवी, एयरफोर्स, रडार, एंटी-एयरक्राफ्ट और डिफेंस के सभी सिस्टम, साथ ही ज्यादातर हमला करने की क्षमता पहले ही खत्म हो चुकी है।
अमेरिका राष्ट्रपति ने यह भी आगे कहा कि जल्द ही किसी समय, हम खार्ग आइलैंड और तेल से जुड़े दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्जा कर लेंगे और उनके तेल और गैस मार्केट पर पूरी तरह कंट्रोल कर लेंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने वेनेजुएला के मामले में किया है, जो वेनेजुएला और अमेरिका, दोनों के लिए बहुत बढ़िया साबित हो रहा है।
फिर चरम पर तनाव
अमेरिका के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर हवाई हमलों किए। इसके जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की है। ईरानी सेना ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में स्थित प्रमुख अमेरिकी सैन्य अड्डों पर जोरदार हमले किए। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों को भी निशाना बनाया है।
वहीं, US सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा है कि उनकी सेना ने ईरान में कई ठिकानों पर अतिरिक्त 'सेल्फ-डिफेंस' (आत्मरक्षा) हमले शुरू कर दिए हैं। बयान में यह भी कहा कि यह कार्रवाई ईरान की लगातार और बिना वजह की आक्रामकता के जवाब में की जा रही है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 11 June 2026 at 19:15 IST