'I Love You, गुड नाइट भाई, चलो बिस्तर पर...', महिला मुस्लिम सांसद इल्हान उमर को लेकर ये क्या कह गए डोनाल्ड ट्रंप; क्यों उड़ाया मजाक?- VIDEO
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान मुस्लिम सांसद इल्हान उमर का मजाक उड़या। उन्होंने उनके बोलने की नकल उतारी और पुराने विवादित आरोप भी दोहराए।
Donald Trump: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका की मुस्लिम सांसद इल्हान उमर का मजाक उड़ाया है। उन्होंने भाषण के दौरान न सिर्फ सांसद के बोलने की अजीबोगरीब नकल उतारी, बल्कि उन पर भाई से शादी करने का आरोप भी लगाया। इसी दौरान उन्होंने कुछ और भी ऐसा कि हर कोई भौचक्का रह गया।
दरअसल, ट्रंप ने अपने भाषण में इल्हान उमर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भाई से शादी की है। मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे लगता है कि उन्होंने अपने भाई से शादी की है, जो कि पूरी तरह से गैर-कानूनी है। मगर असल में वो एक बहुत प्यारी जोड़ी है, लेकिन यह थोड़ा सा गैर-कानूनी दायरे में आता है।
ट्रंप ने मजाक उड़ाते हुए क्या कहा?
इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप यहीं नहीं रुके। मंच पर खड़े होकर उन्होंने कथित रिश्ते का खुलकर मजाक उड़ाते हुए इल्हान उमर की काल्पनिक बातचीत की नकल भी कर दी। ट्रंप ने अपनी कल्पना साझा करते हुए कहा कि दोनों के बीच बातचीत कुछ ऐसी होती होगी- डार्लिंग, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं... गुड नाइट, भाई… चलो, बिस्तर पर सोने चलते हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि क्या यह घिनौना नहीं है? मैं उन्हें देखना भी बर्दाश्त नहीं कर सकता। ट्रंप के इतना कहते है मौके पर मौजूद भीड़ की प्रतिक्रिया देखने को मिली।
इल्हान उमर के मूल देश पर कसा तंज
उन्होंने इल्हान ओमार की नागरिकता और अमेरिका में आने के तरीके पर भी सवाल उठाए। उन्होंने उनके मूल देश सोमालिया पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने व्यंग करते हुए सोमालिया को खूबसूरत जगह बताया और कहा कि वहां न ही कोई सरकार है और न ही कोई सेना। वहां सिर्फ गरीबी, प्रदूषण और अपराध ही फैले हुए हैं। वो ऐसे देश से आती हैं जहां कि हालात दुनियाभर में सबसे ज्यादा खराब है और फिर यहां आकर सिखाती हैं कि अमेरिका कैसे चलाना है।
ट्रंप ने आगे उन्हें पाखंडी करारते हुए उनके संवैधानिक अधिकारों की मांग पर कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें देश से बाहर निकलने तक को कह दिया। अंत में उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि उनकी पूरी जिंदगी धोखे और फ़्रॉड पर टिकी है। उनकी पूरी की पूरी चीज ही एक स्कैम है। और हम उन लोगों को यहां से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।
इल्हान की भाई से शादी का मामला क्या?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इल्हान के बारे में कहा गया है कि उन्होंने इमिग्रेशन फ्रॉड करने के लिए अपने बायोलॉजिकल भाई से शादी रचाई थी। हालांकि इसका किसी जांच में सबूत नहीं मिला। इसके बावजूद ट्रंप उनके अमेरिका में आने को लेकर सवाल उठाते रहते हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 2 May 2026 at 08:57 IST