Plane Crash In Texas: अमेरिका के टेक्सास में विमान हादसे के बाद अफरी-तफरी, प्लेन में सवार सभी लोगों की मौत
Plane Crash In Texas: अमेरिका के टेक्सास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Plane Crash In Texas: अमेरिका के टेक्सास राज्य के हिल कंट्री में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विमान रात लगभग 11:25 बजे क्रैश हुआ। संघीय विमानन प्रशासन (The Federal Aviation Administration) ने बताया कि सेसना 421सी विमान कल रात ऑस्टिन से लगभग 64 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित विम्बरली शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रात लगभग 11:25 बजे क्रैश हुआ विमान
संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने बताया कि सेसना 421सी विमान रात लगभग 11:25 बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें पांच लोग सवार थे। वहीं, एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हेज़ काउंटी के न्यायाधीश रुबेन बेसेरा ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि यह दुर्घटना गुरुवार रात ऑस्टिन से लगभग 40 मील (64 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में स्थित विम्बरली शहर में हुई।
हादसे की जांच शुरू
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान अचानक नियंत्रण खो बैठा और जमीन से टकरा गया। हालांकि, हादसे की असली वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आपको बता दें कि टेक्सास हिल कंट्री में ब्लैंको नदी के किनारे स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन और हाइकिंग स्थल है।
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)