Iran US War: दुनिया पर फिर गहराएगा युद्ध का संकट, डोनाल्ड ट्रंप ने तय कर दी नई डेडलाइन, जानिए कब करने वाले हैं ईरान पर हमला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को सीमित समय का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि उन्हें लंबा इंतजार नहीं मिलेगा। ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिकी सेना ईरान के ठिकानों पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे मिडिल ईस्ट में युद्ध की आशंका बढ़ गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक सख्त चेतावनी देते हुए बहुत कम समय की मोहलत दी है। इस घोषणा के बाद खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंकाएं तेज हो गई हैं और वैश्विक स्तर पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
ट्रंप के बयान के अनुसार, ईरान के पास अब महज दो-तीन दिन या फिर शुक्रवार से रविवार तक का समय बचा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान को अमेरिकी शर्तों को मानने या स्थिति सुधारने के लिए हफ्तों का इंतजार नहीं मिलेगा। यह अल्टीमेटम ईरान संकट को निर्णायक मोड़ पर ले जाने वाला माना जा रहा है।
ट्रंप का साफ संदेश
ट्रंप ने कहा कि वे आमतौर पर अपनी सैन्य योजनाओं को पहले से सार्वजनिक नहीं करते। उन्होंने यह भी जताया कि ईरान अच्छी तरह जानता है कि अमेरिकी सेना उसके ठिकानों पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बयान से संकेत मिलता है कि अमेरिका इस बार कोई लंबी कूटनीतिक प्रक्रिया नहीं अपनाना चाहता और तेजी से फैसला लेने की तैयारी में है।
ईरान ने बताया मनोवैज्ञानिक युद्ध
ईरानी अधिकारियों ने इस बयान को मनोवैज्ञानिक युद्ध बताया है और दावा किया कि वे किसी भी आक्रामकता का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं। वहीं, यूरोपीय देशों और अमेरिकी सहयोगियों में चिंता है कि यह कदम पूरे क्षेत्र को बड़े युद्ध में धकेल सकता है।
पेंटागन पूरी दुनिया की नजर
ट्रंप के इस बयान के बाद आशंका जताई जा रही है कि अगर अगले 48 घंटों में कोई बड़ा कूटनीतिक ब्रेकथ्रू नहीं हुआ, तो शुक्रवार से सोमवार के बीच अमेरिकी सेना ईरान के चुनिंदा ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकती है। पेंटागन की गतिविधियों पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 19 May 2026 at 23:25 IST