Twisha Sharma Death Mystery: 'सातवां दिन हो गया, बेटी की लाश पड़ी है, हमें भी मार डालिए जैसे मेरी...', ट्विशा शर्मा के पिता का फूटा गुस्सा

भोपाल में मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत पर परिवार ने कवर-अप का आरोप लगाया। परिवार ने दूसरी पोस्टमार्टम और स्वतंत्र जांच की मांग की है।

Follow : Google News Icon  
Family erupts in anger over Twisha Sharma case, father says kill us too
ट्विशा शर्मा के पिता का फूटा गुस्सा | Image: Republic

भोपाल में 12 मई 2026 की रात पूर्व मिस पुणे और नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्विशा की मौत को लेकर उनके परिवार ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और हत्या के आशंका शामिल हैं।

ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा और भाई मेजर हर्षित शर्मा ने इस मामले में खुलकर अपनी पीड़ा और गुस्सा व्यक्त किया है। सातवें दिन भी जब बेटी का शव मोर्चरी में पड़ा था, तब पिता नवनीधि शर्मा का फूटा गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा, “सातवां दिन हो गया, बेटी की लाश पड़ी है, हमें भी मार डालिए जैसे मेरी बेटी को मारा...” परिवार न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर भी बैठा रहा और जांच में पारदर्शिता की मांग की।

मृतका के परिवार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक कवर-अप का आरोप लगाते हुए दूसरी पोस्टमार्टम की मांग की है। ट्विशा के परिवार ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि पुलिस और सिविल प्रशासन जानबूझकर देरी कर रहा है, ताकि मुख्य आरोपी ट्विशा के पति समर्थ सिंह फरार हो सकें। परिवार के साथ ट्विशा के भाई मेजर हर्षित भी मौजूद थे, जो भारतीय सेना में सेवा कर रहे हैं।

ट्विशा की छवि खराब करने की कोशिश?

परिवार ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि ससुराल वाले ट्विशा को मानसिक रूप से अस्थिर बताने की कोशिश कर रहे हैं। मेजर हर्षित ने कहा, “वो एक मॉडल और अभिनेत्री थीं, बेहद महत्वाकांक्षी थीं। उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर कहना पूरी तरह गलत है। जो भी ऐसा कर रहा है, उसे अदालत में मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।”

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

ट्विशा शर्मा की शादी लगभग पांच महीने पहले भोपाल के वकील समर्थ सिंह के साथ हुई थी। समर्थ की मां गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जज हैं। परिवार के अनुसार, शादी के बाद ट्विशा को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। ट्विशा ने अपनी सहेली को मैसेज में लिखा था, “I am trapped bro...” और मां को बताया कि उनका जीवन नर्क बन गया है।

भाई मेजर हर्षित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि मौत वाली रात ट्विशा ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। बातचीत के दौरान पति के कमरे में आने पर फोन अचानक कट गया। इसके बाद परिवार को कोई जवाब नहीं मिला और बाद में सूचना मिली कि ट्विशा सांस नहीं ले रही हैं। परिवार का आरोप है कि ससुराल वालों ने समय पर पुलिस को सूचित नहीं किया और घटना को आत्महत्या बताने की कोशिश की।

Advertisement

परिवार की मुख्य मांगें

परिवार की मुख्य मांग है कि ट्विशा के शव का दिल्ली के AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम किया जाए। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए बाहरी एजेंसी को सौंपा जाए। ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या और प्रताड़ना का सख्त मामला दर्ज हो। सीसीटीवी फुटेज और सबूत सुरक्षित रखे जाएं। ट्विशा गर्भवती भी थीं और परिवार का दावा है कि उन्हें जबरन गर्भपात के लिए मजबूर किया गया।

ये भी पढ़ें: क्या है कॉकरोच जनता पार्टी? जिसने सोशल मीडिया पर लगा दी आग, चंद घंटों में एक लाख 60 हजार से ज्यादा युवाओं ने की ज्वाइन, CJI के बयान से जुड़ा है मामला

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड