अपडेटेड 11 September 2025 at 08:27 IST

'युवाओं के दिल को आपसे...', चार्ली किर्क की हत्या पर डोनाल्ड ट्रंप का छलका दर्द, अमेरिकी झंडे को झुकाने का आदेश, शोक में डूबा US

चार्ली किर्क की हत्या से अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने किर्क का महानतम बताते हुए कहा कि वो सभी के पसंदीदा थे।

चार्ली किर्क की हत्या पर डोनाल्ड ट्रंप का छलका दर्द | Image: AP

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और कंजर्वेटिव एक्टिविस्ट चार्ली किर्क की हत्या से अमेरिका दहल उठा है। जिस तरीके से किर्क की बेरहमी से हत्या की गई उसे लेकर पूरे अमेरिका में शोक की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रपति ट्रंप को भी अपने करीबी को खोने का बड़ा झटका है। सोशल मीडिया पोस्ट से उनका दर्द झलक रहा है। वहीं, चार्ली किर्क के शोक में आज अमेरिकी झंडे को आधा झुकाने का आदेश दिया गया है।

 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी और कंजर्वेटिव यूथ ग्रुप टर्निंग पॉइंट यूएसए के CEO और को-फाउंडर चार्ली कर्क बुधवार को  US यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक डिबेट इवेंट के दौरान सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। किर्क की गर्दन में गोली मारी गई थी जिसके  बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर उन्हें बचाया  नहीं जा सका। किर्क की हत्या पर राष्ट्रपति ट्रंप तो तगड़ा झटका लगा है। ट्रंप ने कहा कि किर्क सभी के पसंदीदा थे। हर कोई उनकी प्रशंसा करता था।

किसी के पास चार्ली जैसा दिल नहीं-ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर एक भावुक पोस्ट में लिखा है, 'महान, और यहां तक कि महानतम चार्ली किर्क अब इस दुनिया में नहीं रहे। अमेरिका के युवाओं को कोई भी चार्ली से बेहतर नहीं समझता था, न ही किसी के पास वैसा दिल था। उन्हें सभी लोगों ने पसंद किया और सराहा, खासकर मैंने। अब वह हमारे बीच नहीं हैं। मेलानिया और मेरी संवेदनाएं उनकी सुंदर पत्नी एरिका और उनके परिवार के साथ हैं। चार्ली, हम तुमसे प्यार करते हैं!"

चार्ली किर्क के सम्मान में झुका अमेरिकी झंडा

वहीं, व्हाइट हाउस ने X पोस्ट में लिखा हैं, चार्ली किर्क को सम्मान देने के लिए, राष्ट्रपति ट्रंप ने पूरे अमेरिका में सभी अमेरिकी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है। उनके सम्मान में मैंने पूरे अमेरिका में रविवार शाम 6 बजे तक के लिए सभी झंडों को आधा झुकाने का आदेश दिया है।

कैसे हुई चाली किर्क की हत्या

अमेरिका मीडिया के मुताबिक, गोलीबारी उस समय हुई जब किर्क एक छात्र के मास शूटिंग (सामूहिक गोलीबारी) से संबंधित सवाल का जवाब दे रहे थे। चार्ली किर्क की हत्या ने अमेरिका के कंजर्वेटिव समुदाय में भी शोक की लहर दौड़ा दी है। उनके समर्थक और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। जांच एजेंसियां इस हत्याकांड के पीछे के मकसद और हमलावर की पहचान का पता लगाने में जुटी हैं। इस बीच, यूटा वैली यूनिवर्सिटी ने परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी है और छात्रों से सतर्क रहने की अपील की है। 
 

यह भी पढ़ें: US: डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 September 2025 at 08:26 IST