US Midterm Election Results: मिड टर्म चुनाव में बुरी तरह पिछड़ने पर ट्रंप का पहला रिएक्शन, बोले- अगर मैं मैदान में होता तो बड़े अंतर से होती जीत

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बीच अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा कर दावा किया कि अगर वह भी चुनाव में उम्मीदवार होते तो उनकी पार्टी को बड़ी जीत मिलती।

मिड टर्म चुनाव में बुरी तरह पिछड़ने पर ट्रंप का पहला रिएक्शन, बोले- अगर मैं मैदान में होता तो बड़े अंतर से होती जीत | Image: AP

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडटर्म चुनाव के नतीजों के बीच अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा कर दावा किया कि अगर वह भी चुनाव में उम्मीदवार होते तो उनकी पार्टी को बड़ी जीत मिलती। ट्रंप ने लिखा, "मैं चुनाव में उम्मीदवार नहीं था। अगर मैं उम्मीदवार होता तो हम बहुत बड़े अंतर से जीतते।"

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैं बैलेट पर नहीं था और अगर होता, तो हम बड़े अंतर से जीतते। उन्होंने अपने बयान में 'इन अ लैंडस्लाइड' यानी भारी अंतर से जीतने की बात कही। पोस्ट के आखिर में ट्रंप ने लिखा कि इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद। इस बयान में ट्रंप ने सीधे तौर पर चुनावी नतीजों की वजहों पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने यह दावा किया कि अगर उनका नाम भी बैलेट पर होता तो रिपब्लिकन पार्टी को बड़ी जीत मिलती।

November 4, 2026

मीडिया से कहा- चुनावी नतीजे स्वीकार करने को तैयार

वहीं, चुनाव नतीजों में बुरी तरह पिछड़ने पर ट्रंप ने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि वह मिडटर्म चुनाव के नतीजे स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनसे पूछा गया कि क्या वह चुनावी नतीजों को मानेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल उन नतीजों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

ट्रंप ने डेमोक्रेट्स के साथ काम करने की इच्छा भी जताई। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष जीतता है तो भी, हम उनके साथ काम करने की उम्मीद करेंगे। शायद हम कुछ रास्ता निकाल लेंगे। ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी की संभावित जीत को लेकर दावा किया गया है। वहीं, मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने चुनावी नतीजों को स्वीकार करने और विपक्षी पार्टी के साथ काम करने की बात कही है।

इसे भी पढ़ें- भोपाल में 'रक्‍तचरित्र'! गला रेत पत्‍नी, दो बच्चों और मां की हत्या फिर युवक ने पटरी पर लेटकर खुदकुशी...धड़ से अलग हुआ सिर; वारदात से हर कोई सन्न
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 November 2026 at 11:47 IST