Donald Trump: 'चुनाव के तुरंत बाद युद्ध खत्म हो जाएगा', ईरान के साथ जारी जंग के बीच ट्रंप का बड़ा दावा; तेल की कीमतों को लेकर भी दिए संकेत
ईरान के साथ जारी जंग को लेकर ट्रंप ने कहा है कि मुझे विश्वास है कि युद्ध का अंत चुनावों के तुरंत बाद हो जाएगा। मगर बातचीत की फिलहाल कोई योजना नहीं है।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। दोनों देश एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। ताजा हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में चिंता बढ़ गई है। इस अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसा बयान दिया है, जिससे युद्ध के भविष्य और वैश्विक तेल बाजार दोनों पर नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने युद्ध समाप्त होने की डेडलाइन नवंबर में होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के तुरंत बाद बताया है।
ट्रंप का आरोप है कि ईरान सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में संघर्ष को लंबा खींच रहा है और उसका अंतिम लक्ष्य परमाणु हथियार हासिल करना है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, लेकिन बातचीत की फिलहाल कोई योजना नहीं है। युद्ध की वजह से बढ़े तेल की कीमतों को लेकर भी ट्रंप ने बड़ी बात कगी है।
चुनाव के तुरंत बाद खत्म हो जाएगा युद्ध
रिपब्लिकन मिडटर्म सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए टेक्सास के डलास रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा, “मुझे विश्वास है कि युद्ध का अंत चुनावों के तुरंत बाद हो जाएगा। वे चुनाव को प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि वहां लोगों का एक ऐसा कमजोर समूह आ जाए जो उन्हें परेशान न करे और उन्हें अपने परमाणु हथियार रखने दे। "
तेल की कीमत को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रंप के अनुसार, तेहरान ऐसी राजनीतिक स्थिति चाहता है जिसमें अमेरिका में कमजोर नेतृत्व सामने आए, ताकि वह अपने परमाणु कार्यक्रम को आगे बढ़ा सके। बढ़ा सके। ट्रंप ने तेल कीमतों को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद अमेरिका तेल की कीमतों को 2 डॉलर प्रति गैलन से भी नीचे लाएगा।
ट्रंप के बयान पर छिड़ी बहस
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बढ़ी अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतें लगभग 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई हैं। जुलाई के बाद यह पहली बार है जब कीमतें इस स्तर के करीब गई हैं। अमेरिका में मध्यावधि चुनावों को लेकर राजनीतिक माहौल गरम हो रहा है। इन चुनावों के जरिए कांग्रेस में सत्ता का संतुलन बदल सकता है। रिपब्लिकन पार्टी के भीतर भी युद्ध को लेकर दबाव बढ़ने की खबरें हैं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 10 September 2026 at 08:15 IST