बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, विमान के पास पहुंचा दुश्मन का ड्रोन, आसमान में मचा हड़कंप; नार्वे पीएम का बड़ा दावा

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का विमान मोल्दोवा से उड़ान भरते समय एक अज्ञात ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने यह बड़ा दावा किया है।

Zelensky
बाल-बाल बचे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की | Image: AP

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की जान बाल-बल बच गई। आसमान में उस समय हड़कंप मच गया, जब उनके विमान के करीब एक ड्रोन पहुंच गया। मगर किस्मत अच्छी थी कि राष्ट्रपति को कुछ हुआ नहीं। जेलेंस्की का विमान मोल्दोवा से उड़ान भरते समय एक अज्ञात ड्रोन की चपेट में आने वाला था, मगर समय रहते पायलट ने अपनी सुझबुझ से विमान को बचा लिया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने घटना की पुष्टि की है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का विमान मंगलवार को मोल्दोवा से उड़ान भरते समय एक अज्ञात ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। स्टोरे ने बताया कि जेलेंस्की को नॉर्वे के किंग हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए ओस्लो ले जा रहा विमान जब मोल्दोवा (यूक्रेन का पड़ोसी देश) से उड़ान भरने वाला था, तो वह एक ड्रोन की चपेट में लगभग आ ही गया था।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की बाल-बाल बची जान

हालांकि नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्हें यह जानकारी कहां से मिली या ड्रोन जेलेंस्की के विमान के कितना करीब पहुंचा था इस घटना के बावजूद राष्ट्रपति जेलेंस्की बुधवार को ओस्लो पहुंचे और नॉर्वे के दिवंगत किंग हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने मध्य ओस्लो में अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ ताबूत के पीछे मार्च किया। अंतिम संस्कार समाप्त होते ही वह नॉर्वे से रवाना हो गए।

नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने क्या कहा?

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने नॉर्वेजियन मीडिया से कहा, "हम (यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और मैं) कल आधी रात तक साथ थे और इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि यूक्रेन में हो रही भयानक घटनाओं के खिलाफ एयर डिफेंस सुरक्षा देने के लिए हम कैसे सहयोग कर सकते हैं। आज सुबह वे मेरे ऑफिस में थे। वे फोन पर इस बात की जानकारी ले रहे थे कि मिसाइल कहां गिरी है। इंडस्ट्री इस बात पर सहयोग कर रही है कि क्या न सिर्फ यूक्रेन को एयर डिफेंस देना संभव है, बल्कि कोई ऐसा इंडस्ट्रियल समाधान भी विकसित किया जाए जिससे वे खुद एयर डिफेंस सिस्टम बना सकें।"

Advertisement

जोनास ने आगे कहा, "जब वे मोल्दोवा से उड़ान भर रहे थे, तो उनका विमान लगभग एक ड्रोन की चपेट में आ गया था। उन्हें जरूरी समर्थन पाने के लिए अलग-अलग जगहों की यात्रा करनी पड़ती है। अब वे कनाडा जा रहे हैं। हमारी यहां दो अच्छी बैठकें हुईं, और आज सुबह फिनलैंड के राष्ट्रपति और मैंने मेरे ऑफिस में उनके साथ एक अलग बैठक की।"

यह भी पढ़ें: अमेरिका के शांति दूतों के साथ पुतिन ने किया मंथन, क्या अब थम जाएगा जंग?

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड