अपडेटेड 26 March 2026 at 14:36 IST

Iran Israel War: 'ईरान ने एक साथ 100 ताकतवर मिसाइलें हम पर दागी थी, हमने सभी को मार गिराया...', ट्रंप ने दुनिया के सामने किए नए सनसनीखेज खुलासे

पहली बार राष्ट्रपति ट्रंप ने सनसनीखेज खुलासे करते हुए माना कि ईरान की तरफ से 100 ताकतवर मिसाइलें उनके तरफ भी दागी गई थी। जानें ट्रंप ने बिना नाम लिया ईशारों में किस पर हमले की बात स्वीकार की है।

ट्रंप ने दुनिया के सामने किए नए सनसनीखेज खुलासे | Image: X

ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि उनकी सेना की बड़ी जीत हुई है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के परमाणु क्षमता को पूरी तरह खत्म कर दिया है। इसलिए वो बातचीत करना चाहते हैं। मगर पहली बार ट्रंप ने सनसनीखेज खुलासे करते हुए माना कि ईरान की तरफ से 100 ताकतवर मिसाइलें उनके तरफ भी दागी गई थी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी रक्षा प्रणाली ने दुश्मन के मिसाइलों को पूरी तरह विफल कर दिया था। 

ट्रंप ने बिना नाम लिए अमेरिका के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट अब्राहम लिंकन पर हमले की ओर ईशारा किया है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका का अब्राहम लिंकन एयरक्राफ्ट कैरियर लगातार सुर्खियों में है। ओमान की खाड़ी में तैनात इसी जहाज से अमेरिकी सेना ईरान पर निशाना साध रही है। ईरान की ओर से कई बार दावा किया गया कि उसने अमेरिका के इस विशाल युद्धपोत पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। ईरानी सेना के हमलों की वजह से इस एयरक्राफ्ट कैरियर को अपना पॉजिशन भी बदलना पड़ा। अब पहली पहली बार ट्रंप ने भी इन हमलों को स्वीकार किया है।

राष्ट्रपति ट्रंप का सनसनीखेज खुलासा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब्राहम लिंकन का नाम लिए बिना कहा, "हम पर हमला हुआ था। ईरान ने हमारी एक बहुत ही महत्वपूर्ण चीज पर 100 मिसाइलें दागी थीं। 2,000 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आती हुई 100 मिसाइलें, जबरदस्त ताकत और अहमियत वाली इस चीज की तरफ बढ़ रही थीं। हम पर आती हुई उन 100 मिसाइलों में से, सभी 100 मिसाइलों को तुरंत मार गिराया गया। हवा में ही इसे नष्ट कर दिया गया और वे समुद्र में जा गिरीं।"

ईरान ने किया USS एयरक्राफ्ट पर हमले का दावा

बता दें कि ईरान नौसेना और IRGC ने जंग शुरू होने के कुछ दिन बाद दावा किया था कि अब्राहम लिंकन पर 4 क्रूज मिसाइलें और कई ड्रोन दागे गए हैं। इन हमलों से कैरियर को नुकसान भी हुआ है और होर्मुज क्षेत्र से दूर जाना पड़ा। मगर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। अमेरिका सेना ने कहा था कि मिसाइलें कैरियर के पास भी नहीं पहुंचीं और उसे हवा में ही नष्ट कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: 'US के F-18 जेट को मार गिराया', ईरान के दावे पर अब अमेरिका का आया जवाब

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 March 2026 at 14:36 IST