Donald Trump: 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अब 100 फीसदी हमारा कंट्रोल', ट्रंप ने फिर ठोका बड़ा दावा; ईरान से मांगा 50 साल के नुकसान का हर्जाना

होर्मुज स्ट्रेट पर दावा ठोकते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अमेरिकी नौसेना के पूर्ण नियंत्रण में है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अब 100 फीसदी हमारा कंट्रोल', ट्रंप ने फिर ठोका बड़ा दावा | Image: X, Republic

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज पर अब 100 फीसदी अमेरिका का कंट्रोल रहेगा। वहीं, ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए उसके मुआवजे की मांग को ठुकरा दिया है, साथ ही ये भी ऐलान किया है कि अब ईरान युद्ध में हुए नुकसान का मुआवजा अमेरिका को देगा और भविष्य की सभी वर्ताओं में मुआवजे का मुद्धा उठाया जाएगा।

अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चली आ रही तनातनी एक बार फिर तेज होती नजर आ रही है। ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिकी नौसेना के पूर्ण नियंत्रण का दावा किया है। व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, 'दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापारिक मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अब हमारे कंट्रोल में है।

होर्मुज पर 100% हमारा कंट्रोल- ट्रंप

होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "अभी होर्मुज स्ट्रेट पर सिर्फ यूनाइटेड स्टेट्स नेवी का कंट्रोल है। हमारी नाकाबंदी पक्की है। यह एक स्टील की दीवार जैसा है। और हम उन लोगों को अंदर आने देते हैं जिन्हें हम अंदर आने देना चाहते हैं, और वे अंदर आते-जाते रहते हैं। हम उन्हें ईरान में नहीं जाने देते। हम होर्मुज स्ट्रेट पर 100% कंट्रोल रखते हैं।"

August 10, 2026

अब ट्रंप ने मांगा ईरान से मुआवजा

इसके अलावा, ट्रंप ने ईरान से युद्ध में हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग भी की है। अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में लिखा है, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के प्रतिनिधि पिछले पांच महीनों के सैन्य टकराव (जो इसलिए शुरू हुआ क्योंकि उनके पास परमाणु हथियार नहीं होंगे) के दौरान हुए नुकसान के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं, जबकि हमारी किसी भी बातचीत या बैठक में इसका कभी जिक्र नहीं हुआ था!"

August 10, 2026

ईरान 50 साल के नुकसान का हर्जाना दे-ट्रंप

पोस्ट में आगे लिखा है, "अब मैं भी ईरान से उन सभी लोगों के लिए मुआवजे की मांग कर रहा हूं जिन्हें उन्होंने अपने सड़क किनारे लगाए गए बमों और कई टकरावों में मारा या गंभीर रूप से घायल किया है। मैंने अपने प्रतिनिधियों को निर्देश दिया है कि वे भविष्य की किसी भी और सभी बातचीत में इस बात को मजबूती से रखें।"

ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि युद्ध और संघर्षों के दौरान हुए नुकसान की भरपाई की बात होगी, तो ईरान को भी पिछले 50 वर्षों में किए गए नुकसान का हर्जाना चुकाना होगा। उन लाखों बेगुनाह प्रोटेस्टर्स के परिवारों को भी मुआवजा दिया जाना चाहिए जिन्हें ईरान ने पिछले 50 सालों में मारा है, और उन 52,000 लोगों का तो कहना ही क्या जो पिछले पांच महीनों में मारे गए हैं।
 

यह भी पढ़ें: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में BJP का आज झारखंड बंद, अलर्ट पर पुलिस

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 11 August 2026 at 09:18 IST