Iran War: 'युद्ध का मकसद पूरा...', डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से जंग पर दिया अपडेट, बताया कब तक होगा खत्म

Donald Trump: व्हाइट हाउस में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने सभी प्रमुख सैन्य लक्ष्यों के करीब पहुंच चुका है और अभियान जल्द ही खत्म किया जाएगा।

Donald trump ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी! | Image: ANI

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल यानी आज अपना मच अवेटेड संबोधन दिया, जिस पर दुनियाभर की नजरें बनी थीं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ यह बताया कि ईरान के बड़े नेताओं को खत्म किया जा चुका है, बल्कि यह भी खुलासा किया कि युद्ध कब खत्म होगा।

व्हाइट हाउस में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने सभी प्रमुख सैन्य लक्ष्यों के करीब पहुंच चुका है और अभियान जल्द ही खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम काम पूरा करेंगे और बहुत तेजी से करेंगे।

ईरान जंग कब होगी खत्म?

उन्होंने अनुमान लगाते हुए कहा कि युद्ध खत्म होने में अभी दो से तीन हफ्ते और लग जाएंगे। वह कहते हैं कि अगर ईरान उनकी शर्तों पर असहमति जताता है तो वॉशिंगटन आने वाले दो से तीन हफ्तों में हमले और तेज करने को तैयार है। साथ ही कड़ी चेतावनी दी कि देश को फिर से पाषाण युग में धकेला जा सकता है।

नौसेना को लेकर ट्रंप का दावा

साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने जोर दिया कि अमेरिका के लक्ष्य पूरे होने तक मिलिट्री दबाव बनाए रखना आवश्यक है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की नौसेना पूरी तरह खत्म हो चुकी है। उनकी वायु सेना तबाह हो चुकी है और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का नेतृत्व पूरी तरह से नष्ट हो गया है।

'टॉप लीडर्स मारे जा चुके हैं'

इससे पहले उन्होंने कहा था कि ईरान के सभी बड़े नेता मारे जा चुके हैं। एक महीने से ईरान से जंग जारी है। उन्होंने याद दिलाते बताया कि वह कह चुके हैं कि वो कभी भी परमाणु प्रोग्राम सफल नहीं होने देंगे। इसी सिलसिले में अमेरिका और इजरायल काम में जुटा है। 

राष्ट्रपति ने इन देशों का किया शुक्रिया अदा

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि ईरान पर हमला बेहद जरूरी हो गया था क्योंकि वह परमाणु हथियार बनाने के बेहद करीब पहुंच गया था। इस दौरान उन्होंने इजरायल और मिडिल ईस्ट के अपने अन्य सहयोगी देश- सऊदी अरबस बहरीन, कुवैत, कतर और यूएई का शुक्रिया अदा किया। 

'अमेरिकी सेना ने जबरदस्त जीत हासिल की'

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि उन्होंने वो कर दिखाया है जो पहले कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, 'अमेरिकी सेना के 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी'को अभी सिर्फ एक महीना ही हुआ है जिसका लक्ष्य दुनिया का नंबर वन आतंकवाद-प्रायोजक देश ईरान था। पिछले 4 हफ्तों में हमारी सेनाओं ने युद्ध के मैदान में तेज, निर्णायक और जबरदस्त जीत हासिल की है। ऐसी जीत जो बहुत कम लोगों ने पहले कभी देखी होगी।'

यह भी पढ़ें: Donald Trump: 'ईरान के सभी बड़े नेता मारे गए, 4 हफ्तों में अमेरिकी सेना ने हासिल की बड़ी जीत', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 April 2026 at 08:29 IST