UFC फाइट, 60 मिलियन डॉलर से अधिक खर्च और G7 समिट की बदली तारीख, व्हाइट हाउस में ऐसे मनाया जा रहा Donald Trump का 80वां जन्मदिन

Donald Trump turns 80: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 जून को अपना 80वां जन्मदिन व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर UFC इवेंट के साथ मना रहे हैं। इस कार्यक्रम में सात फाइट्स होंगी और हजारों दर्शक शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की अनुमानित लागत 60 मिलियन डॉलर से अधिक बताई गई है।

व्हाइट हाउस में ऐसे मनाया जा रहा Donald Trump का 80वां जन्मदिन | Image: AP

Trump’s 80th birthday: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 14 जून 2026 को 80 साल के हो गए। उनके जन्मदिन का जश्न बेहद अनोखे और भव्य अंदाज में मनाया जा रहा है। व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर UFC (अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप) की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स इवेंट आयोजित होंगे। जो पहले कभी सोचा भी नहीं जा सकता था। इसके अलावा मोटरस्पोर्ट्स स्टंट्स और मोटरसाइकिल जंप्स ने कार्यक्रम को रोमांचक बना दिया।

व्हाइट हाउस के लॉन पर अस्थायी रूप से एक ऑक्टागन (आठ कोने वाली) केज बनाई गई है, जहां फाइटर एक-दूसरे से भिड़ेंगे। इस मौके पर सात फाइट्स का कार्यक्रम रखा गया, जो आधी रात तक चलेगा। हजारों दर्शक मौजूद होंगे, साथ ही कैबिनेट मंत्री, रिपब्लिकन नेता और VIP मेहमान भी पहुंचेंगे। इस इवेंट का नाम UFC Freedom 250 रखा गया, जो अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उत्सव से जुड़ा है।

बाइडेन से तुलना

नवंबर 2022 में जब पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन 80 साल के हुए थे, तो उन्होंने व्हाइट हाउस में सिर्फ परिवार के साथ प्राइवेट ब्रंच मनाया था। ट्रंप का यह UFC वाला जश्न उससे बिल्कुल अलग और बोल्ड है। ट्रंप का यह सार्वजनिक, भव्य और मनोरंजन से भरा समारोह उनकी अलग शैली को दिखाता है।

G7 समिट की बदली तारीख

ट्रंप ने इस इवेंट को अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ से जोड़ने की कोशिश की, लेकिन यह मुख्य रूप से उनके व्यक्तिगत जन्मदिन का भव्य समारोह था। इतना बड़ा कि G7 समिट की तारीख भी इस कार्यक्रम के हिसाब से बदली गई। पहले G7 समिट 14-16 जून को होना था, लेकिन इसे बदलकर 15 से 17 जून कर दिया गया।

करीब 60 मिलियन डॉलर खर्च

यह उत्सव ऐसे समय में हो रहा है जब ट्रंप प्रशासन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ईरान के साथ युद्ध, बढ़ती गैस की कीमतें, मुद्रास्फीति और अनुमोदन रेटिंग में गिरावट। कुछ आलोचक इसे प्राचीन रोमन काल की "रोटी और सर्कस" (Bread and circuses) रणनीति बताते हैं, यानी जनता का ध्यान गंभीर मुद्दों से हटाने का प्रयास।

इस इवेंट की अनुमानित लागत 60 मिलियन डॉलर से अधिक बताई गई है, जिसमें सात सरकारी एजेंसियों के हजारों श्रम घंटे शामिल हैं। UFC ने मुख्य फंडिंग की, जबकि ट्रंप परिवार से जुड़ी कंपनी World Liberty Financial ने 250,000 डॉलर का बोनस पूल भी दिया।

ये भी पढ़ें: ट्रेन में आग की अफवाह सुन पटरी पर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से चार की मौत, कम से कम 29 घायल

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 June 2026 at 19:25 IST