अपडेटेड 30 January 2026 at 07:25 IST

Russia-Ukarine War: राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा, मेरे कहने पर रूस-यूक्रेन के बीच एक हफ्ते के लिए हुआ सीजफायर; पुतिन को लेकर भी कही बड़ी बात

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रूसी राष्ट्रपति से संपर्क किया और उनसे यूक्रेन की राजधानी कीव और आस-पास के क्षेत्रों पर हमले रोकने का आग्रह किया, क्योंकि पूरा क्षेत्र भीषण ठंड के दौर से गुजर रहा है।

Zelenskyy, Doanld trump & Putin | Image: Republic

रूस और यूक्रेन के बीच जंग बीते चार साल से अधिक समय से जारी है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दोनों देशों के बीच एक हफ्ते के लिए सीजफायर होने की बाद कही है। ट्रंप ने कहा है कि उनके कहने पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में भीषण ठंड के कारण एक सप्ताह के लिए हमलों को रोकने पर सहमति जता दी है। कैबिनेट मिटिंग को संबोधित करते हुए ट्रंप ने ये बड़ा दावा किया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से रूसी राष्ट्रपति से संपर्क किया और उनसे यूक्रेन की राजधानी कीव और आस-पास के क्षेत्रों पर हमले रोकने का आग्रह किया, क्योंकि पूरा क्षेत्र भीषण ठंड के दौर से गुजर रहा है। ट्रंप ने दावा किया है कि उनके कहने पर पूतिन इस सीजफायर के लिए सहमत हो गए। इस घटनाक्रम को अप्रत्याशित बताते हुए, ट्रंप ने कहा कि कई लोगों ने उन्हें यह कॉल न करने की सलाह दी थी। ट्रंप ने आगे कहा, "बहुत से लोगों ने कहा, 'कॉल बर्बाद मत करो, तुम्हें यह नहीं मिलेगा। और उन्होंने यह कर दिया।"

रूस-यूक्रेन के बीच एक हफ्ते के लिए सीजफायर-ट्रंप

ट्रंप की ये टिप्पणी ऐसे समय आई हैं, जब जमीन पर दोनों देशों के बीत हिंसा लंबे समय से जारी है। यूक्रेनी अधिकारियों ने गुरुवार को दावा किया कि दक्षिणी जापोरिज्जिया क्षेत्र में रात भर हुए रूसी ड्रोन हमले में तीन लोग मारे गए, जबकि राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस एक और बड़े हमले की तैयारी में है। ये घटनाक्रम सप्ताहांत में होने वाली अमेरिकी मध्यस्थता वाली शांति वार्ता से पहले हो रहे हैं।

सीजफायर पर फिलहाल रूस ने नहीं दी प्रतिक्रिया

ट्रंप का यह दावा ऐसे समय में आया है, जब रूस यूक्रेन के बिजली प्रतिष्ठानों सहित अहम बुनियादी ढांचों पर लगातार हमले कर रहा है, जिसकी वजह से भीषण ठंड के बीच देश भर में बड़ी संख्या में लोग बिजली से वंचित हो गए हैं। हालांकि, रूस की ओर से इस अस्थायी रोक या सीजफायर की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी प्रयासों का स्वागत किया है और कहा है कि ऊर्जा सुविधाओं पर हमलों को रोकने की चर्चा दोनों पक्षों के बीच हुई थी, लेकिन पूर्ण पुष्टि नहीं की।

अमेरिका की मध्यस्थता की कोशिश जारी

इधर अमेरिका की मध्यस्थता में चल ही संघर्ष विराम की कोशिशों का कुछ असर होता दिख रहा है। रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की को लगभग चार साल से चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से बातचीत के लिए मॉस्को आमंत्रित किया है। पिछले सप्ताहांत अबूधाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत से शांति प्रयासों को कुछ गति मिली है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच मतभेद अब भी बने हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: कोलंबिया में बड़ा विमान हादसा, एक सांसद सहित 15 यात्रियों की मौत
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 30 January 2026 at 07:25 IST