भगवान बता किया 8 बच्चों का यौन शोषण और 3 महिलाओं का रेप, कोर्ट ने सुनाई 225 साल की सजा, दरिंदे ने 6 साल की बच्ची को भी नहीं बख्शा
58 साल के कल्ट लीडर सानसू बी वांग को कैलिफोर्निया की अदालत ने 8 बच्चों के साथ यौन शोषण और 3 महिलाओं के बलात्कार के आरोप में 225 साल की जेल की सजा सुनाई है। वह अपने धार्मिक समूह का नेता था। उसने अनुयायियों को डराकर शोषण किया।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 4 min read
अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक 58 साल के व्यक्ति को 8 बच्चों के साथ गलत काम करने और 3 बलात्कार के मामलों में दोषी पाया गया है। अदालत ने उसे 225 साल जेल की सजा सुनाई है।
ये घिनौना काम करने वाले का नाम सानसू बी वांग है। वह एक धार्मिक समूह (कल्ट) का नेता था। उसने “मदर बिलीफ” (Kev Ntseeg Leej Niam Kee Tiam Vaj Lis Thum) नाम का एक संगठन बनाया था। उसके अनुयायी उसे पैगंबर की तरह मानते थे, लेकिन लोगों के भरोसे पर वो अपनी हवस बुझाता था।
उसने खुद अपने धार्मिक समूह के सभी गीत, प्रार्थना सामग्री और शिक्षाएं तैयार कीं। बाद में अनुयायी परिवारों को फ्रेस्नो (Fresno) और फिर ओरोविल, कैलिफोर्निया ले गया कराया, जहां एक अलग धार्मिक समुदाय बनाने की कोशिश की। सानसू बी वांग को मिली यह सजा बहुत कड़ी है, लेकिन उम्र के कारण 20 साल बाद पैरोल की संभावना भी है। वांग को सेक्स अपराधी के रूप में रजिस्टर होने का भी आदेश दिया गया।
कल्ट कैसे शुरू हुआ?
उसने पहले विस्कॉन्सिन (Wisconsin) के एप्पलटन शहर में यह समूह शुरू किया। 2015 में वह फ्रेस्नो, कैलिफोर्निया चला गया। 2020 में उसने कुछ परिवारों को विस्कॉन्सिन, मिनेसोटा, नॉर्थ कैरोलाइना और फ्रेस्नो से बुलाकर ओरोविल लाया। वहां टेबल माउंटेन के पास एक धार्मिक स्थल और धार्मिक समुदाय बनाने की योजना थी।
बच्चों और महिलाओं को देता था धमकी
सानसू बी वांग के पाप घटा साल 2024 में फूटा। एक 11 साल की लड़की और उसकी मां ने पुलिस को बताया कि वांग ने उनके साथ गलत काम किया। जांच शुरू हुई तो चार महिलाएं आगे आईं। कुल छह पीड़ितों, जिसमें चार छोटी लड़कियां और दो महिलाओं ने अदालत में गवाही दी। पीड़ितों के अनुसार, उसने बच्चों और महिलाओं को डराया-धमकाया कि अगर उन्होंने किसी को बताया तो परिवार या समुदाय को नुकसान होगा।
अदालत में क्या हुआ?
5 पीड़ितों ने अदालत में बताया कि वांग के कारण उनके जीवन पर कितना बुरा असर पड़ा है। वांग ने खुद कुछ नहीं कहा, लेकिन उसके वकीलों ने दावा किया कि पीड़ित झूठ बोल रहे हैं या गलत समझ रहे हैं। ब्यूट काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी माइक रामसे ने इस मामले को बहुत गंभीर बताया। जूरी ने वांग को 8 बच्चों के यौन शोषण और 3 रेप के आरोपों में दोषी पाया। वांग ने मुकदमे में खुद गवाही नहीं दी।
बच्ची से 5 बार यौन शोषण
एक बच्ची जब 8 से 10 साल की थी, तब उसके साथ इस दरिंदे ने 5 बार यौन शोषण किया गया। बच्ची ने बताया कि वांग ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे पीटेगा। एक महिला के साथ उसके घर पर दो बार रेप किया गया। वांग ने धमकी दी कि अगर उसने बताया तो उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाएगा।
तीन अन्य युवतियों (जब वे 6 से 12 साल की थीं) के साथ धार्मिक समारोहों के दौरान छेड़छाड़ की गई। वांग उनके शरीर पर टिप्पणी करता था और कहता था कि वह उनसे शादी करेगा। एक 19-20 साल की लड़की को वांग ने कहा कि क्योंकि वह पैगंबर है, इसलिए उसे उसके साथ संबंध बनाना होगा। अगर नहीं किया तो उसके परिवार और पूरे ह्मोंग समुदाय पर बुरा असर पड़ेगा।
225 साल से सजा
9 जून 2026 को जज ने अपना फैसला सुनाते हए वांग को 225 साल से सजा सुनाई। यह कानून के मुताबिक सबसे ज्यादा सजा है। लेकिन कैलिफोर्निया के नियम के अनुसार, 50 साल से ज्यादा उम्र वाले कैदियों को 20 साल जेल काटने के बाद पैरोल बोर्ड के सामने पेश होने का मौका मिलता है। यानी वांग करीब 78 साल की उम्र में पैरोल के लिए आवेदन कर सकता है। जिला अटॉर्नी माइक रामसे ने कहा कि इस केस में और भी पीड़ित हो सकते हैं, लेकिन वे डर के कारण आगे नहीं आए।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 June 2026 at 23:52 IST