अपडेटेड 15 December 2025 at 18:28 IST
Sydney Beach Shooting: 'होशियार, खुशमिजाज और जोशीली बच्ची', टीचर की जुबानी हमले में जान गंवाने वाली 10 साल की मासूम की दर्दभरी कहानी
Sydney Bondi Beach attack news: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्ची बीच पर आतंकी बाप-बेटे ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 16 लोगों की जान ले ली। मृतकों में 87 साल के बुजुर्ग से लेकर एक 10 साल की मासूम बच्ची तक शामिल रही। हमलावर पिता साजिद अकरम भी मारा गया।
Bondi Beach Shooting news: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बॉन्डी बीच पर हुए रविवार, 14 दिसंबर को हुए आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को दहला दिया। इस दर्दनाक घटना में 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए। मृतकों में 87 साल के बुजुर्ग से 10 साल की बच्ची तक शामिल है।
घटना को अंजाम देने वाले बाप-बेटे निकले। 50 साल के साजिद अकरम और उसके 24 साल के बेटे नवीद अकरम ने बॉन्डी बीच पर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई।
मृतकों में 10 साल की बच्ची भी शामिल
पुलिस ने बताया कि इस आतंकी हमले में जान गंवाने वाली सबसे कम उम्र की मृतका 10 साल की मासूम लड़की थी, जिसकी अस्पताल में मौत हुई। बच्ची का नाम मटिल्डा था। वो सिडनी के हार्मनी रशियन स्कूल में पढ़ती थी। माल्टिडा की टीचर ने GoFundMe पेज पर उसे याद करते हुए लिखा, "मैं उसे एक होशियार, खुशमिजाज और जोशीली बच्ची के रूप में जानती थी, जो अपने आसपास सभी के जीवन में रोशनी लाती थी।"
आतंकी नवीद की मां ने कहा- मेरा बेटा अच्छा लड़का है
बॉन्डी बीच में गोलियां बरसाने वाले नवीद अकरम की मां का कहना है कि उनका बेटा एक "अच्छा लड़का" है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए वेरेना ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि उनका बेटा इसके लिए जिम्मेदार है। उसके पास कोई हथियार नहीं है। वह बाहर भी नहीं जाता था। वह दोस्तों के साथ नहीं घुलता-मिलता था। वह शराब नहीं पीता, सिगरेट नहीं पीता, बुरी जगहों पर नहीं जाता। वो काम पर जाता है, घर आता है, कसरत करने जाता है, और बस। हर कोई उसके जैसा बेटा चाहेगा... वह एक अच्छा लड़का है।
2 महीने पहले नौकरी से निकाला गया था नवीद
लगभग दो महीने पहले नवीद अकरम को ईंट बिछाने की नौकरी से निकाले जाने के बाद काम ढूंढ रहा था, जब उसकी कंपनी दिवालिया हो गई थी। 24 साल के नवीद अकरम और उसके पिता साजिद ने अपने परिवार को बताया था कि वे वीकेंड पर जर्विस बे में मछली पकड़ने जा रहे हैं। वो इसी बहान बॉन्डी बीच पर आए और दोनों ने मिलकर वहां कत्लेआम मचा दिया।
इस हमले का पाकिस्तान कनेक्शन भी निकलकर सामने आया है। दोनों हमलावर पाकिस्तान मूल के थे। हमलावर साजिद पाकिस्तान से 1998 में ऑस्ट्रेलिया आया था और यहां उसने एक स्थानीय महिला से शादी कर ली और बस गया था।
बॉन्डी बीच पर हुए हमले के दौरान साजिद अकरम को मौके पर ही ढेर हो गया। वहीं, 24 साल का नवीद अकरम ऑपरेशन के दौरान घायल हुआ था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे हिरासत में लिया गया।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 15 December 2025 at 18:28 IST