'लाइन पर आ जाओ कपिल शर्मा, तेरा यही हाल दोबारा करेंगे', बिश्नोई गैंग ने Kaps Cafe के पड़ोस वाले कैफे पर की फायरिंग; कॉमेडियन को भी धमकी

कनाडा के सुरे शहर में 120 स्ट्रीट स्थित चाय सुट्टा बार कैफे पर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि यह कैफे कॉमेडियन कपिल शर्मा के Kaps Cafe के पड़ोस में स्थित है।

Kapil Sharma | Image: youtube

कनाडा के सुरे शहर में 120 स्ट्रीट स्थित चाय सुट्टा बार कैफे पर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि यह कैफे कॉमेडियन कपिल शर्मा  के Kaps Cafe के पड़ोस में स्थित है।

बिश्नोई गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है और कपिल शर्मा को भी धमकी दी है।

कपिल शर्मा को भी धमकी

घटना के बाद एक कथित धमकी भरा संदेश सामने आया है, जिसमें चाय सुट्टा बार और कपिल शर्मा को निशाना बनाने की बात कही गई है। वायरल मैसेज में चाय सुट्टा बार को बंद कराने की चेतावनी दी गई है।

साथ ही कपिल शर्मा के Kaps Cafe और मुंबई स्थित घर को लेकर भी गंभीर धमकियां दी गई हैं। धमकी देने वालों ने कहा है कि अगर उनकी बातों को नजरअंदाज किया गया तो आगे और बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

ये भी पढ़ेंः बंगाल में BJP की लहर या ममता की वापसी? पुनर्मतदान में भी वोटिंग 90%

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 2 May 2026 at 21:09 IST