"यह मेरी सबसे बड़ी गलती थी...", बिल गेट्स ने 2 रूसी महिलाओं के साथ अफेयर को कबूला, कर्मचारियों से मांगी माफी

बिल गेट्स ने गेट्स फाउंडेशन के टाउन हॉल में खुलासा किया कि उनके शादी के दौरान दो रूसी महिलाओं से अफेयर थे। जेफरी एपस्टीन को इनकी जानकारी थी, लेकिन ये उसके किसी पीड़ित से जुड़े नहीं थे। गेट्स ने एपस्टीन से जुड़ाव को 'ह्यूज मिस्टेक' बताया।

बिल गेट्स ने कर्मचारियों से मांगी माफी | Image: DOJ

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी संस्था गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों से बातचीत में माना कि उनके शादी के दौरान दो रूसी महिलाओं के साथ अफेयर थे।

ये बातें जेफरी एपस्टीन से जुड़े पुराने रिश्ते के को लेकर आई हैं। बिल गेट्स ने कहा कि एपस्टीन के साथ समय बिताना उनकी बहुत बड़ी गलती थी। उन्होंने बताया कि एपस्टीन को उनके इन अफेयर की जानकारी हो गई थी, लेकिन ये अफेयर एपस्टीन के किसी भी पीड़ित से जुड़े नहीं थे।

स्टाफ से माफी मांगी

गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों के साथ एक टाउन हॉल मीटिंग में उन्होंने जेफरी एपस्टीन से जुड़ाव को बड़ी गलती बताते हुए फाउंडेशन के स्टाफ से माफी मांगी है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार बिल गेट्स ने साफ कहा, "मैंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया। मैंने कुछ भी गैरकानूनी नहीं देखा।" उन्होंने ये भी माना कि एपस्टीन से मिलना-जुलना फाउंडेशन के मूल्यों के खिलाफ था।

गेट्स ने बताया कि एक संबंध रूसी ब्रिज प्लेयर के साथ था, जिनसे उनकी मुलाकात ब्रिज इवेंट्स (Bridge game) में हुई थी और दूसरा एक रूसी न्यूक्लियर फिजिसिस्ट के साथ, जिनसे बिजनेस एक्टिविटीज के माध्यम से संपर्क हुआ। एपस्टीन को इन संबंधों की जानकारी बाद में मिली थी, लेकिन गेट्स ने जोर दिया कि इन महिलाओं में से कोई भी एपस्टीन के सेक्स ट्रैफिकिंग मामलों से जुड़ी नहीं थीं।

'एपस्टीन से मिलना बड़ी गलती'

एपस्टीन फाइल्स अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा जारी दस्तावेजों में गेट्स की कुछ महिलाओं के साथ तस्वीरें शामिल हैं। गेट्स ने कहा कि ये तस्वीरें एपस्टीन की असिस्टेंट्स ने उनके मीटिंग्स के बाद ली थीं, एपस्टीन ने अनुरोध किया था। उन्होंने दोहराया, "मैंने कभी भी एपस्टीन के आसपास की महिलाओं या पीड़ितों के साथ कोई समय नहीं बिताया।"

गेट्स ने स्वीकार किया कि 2011 में एपस्टीन से मिलना एक बहुत बड़ी गलती थी, खासकर एपस्टीन 2008 में नाबालिग से संबंधित अपराध के लिए दोषी ठहर चुके थे। उन्होंने कहा कि एपस्टीन के बैकग्राउंड ठीक से जांच नहीं की, भले ही उन्हें उनकी पुरानी सजा के बारे में कुछ जानकारी थी।

ये भी पढ़ें: 'हम 26/11 के मुंबई हमले भूले नहीं हैं', इजरायल की संसद से PM मोदी ने पाकिस्तान को दिखाई आंख; पढ़िए संबोधन की 10 बड़ी बातें

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 26 February 2026 at 00:05 IST