3 महीने पहले जैसे हुई थी भविष्यवाणी, ठीक वैसे हुआ डोनाल्ड ट्रंप पर हमला; इस पादरी का VIDEO आया सामने

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले को लेकर एक पादरी की भविष्यवाणी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रंप ने कार में बैठने से पहले भी मुठ्ठी बांधकर हाथ हवा में लहराया। स्थानीय डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने कहा कि हमलावर और रैली में आए एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। | Image: PTI

Prediction on Donald Trump: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप पर तड़ातड़ गोलियां चलीं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति पर हुए इस जानलेवा हमले से देश-दुनिया हैरान हैै। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि एक पादरी ने ट्रंप पर हमले की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी।  

ट्रंप को लेकर जिस पादरी ने भविष्यवाणी की उसका नाम ब्रैंडन बिग्स बताया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में बिग्स को अमेरिका में भविष्य में होने वाली घटनाओं को लेकर बताते हुए सुना जा सकता है। इसी में उन्होंने ट्रंप से जुड़ी बातों का भी जिक्र किया।

पादरी ने ट्रंप को लेकर की थी ये भविष्यवाणी

बिग्स ने कहा- 'मैंने (ट्रंप) पर जानलेवा हमला देखा कि एक गोली उनके कान के पास से होकर निकली। ये गोली ट्रंप के सिर के इतने करीब थी, उनके कान का पर्दा फट गया। मैंने आगे देखा कि जानलेवा हमले के तुरंत बाद वो घुटनों के बल आकर ईश्वर से प्रार्थना करने लगे।’

Recorded on 3/14/24 (verified), Pastor Brandon Biggs recounts a prophecy he saw.

"I saw an attempt on [Trump's] life that this bullet flew by his ear and it came so close to his head that it busted his ear drum. And I saw, he fell to his knees during this timeframe..."#Trump pic.twitter.com/W1BGNOPrFg

— Yunasai (@XYunasai)

राष्ट्रपति चुनाव जीतेंगे ट्रंप?

पादरी ने ये भी बताया कि उन्होंने ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव जीतते हुए देखा। इसके अलावा वीडियो में अमेरिका में मंदी के दस्तक देने वाली बात की भविष्यवाणी की गई है। बिग्स की भविष्यवाणी के मुताबिक, अमेरिकी अर्तव्यवस्था में मंदी देश के इतिहास की बेहद खराब मंदी साबित होगी। तीन महीने पहले हुई भविष्यवाणी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। पादरी के इस वीडियो को मार्च 2024 में यूट्यूब पर शेयर किया गया था।

चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान हुआ हमला

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर चुनावी रैली को संबोधित करने के दौरान जानलेवा हमला हुआ। इस घटना में ट्रंप बाल-बाल बच गए। हालांकि, घटना में गोली उनके कान को छूकर निकली, जिसकी वजह से खून बहने लगा। जिसके बाद उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया।

#WATCH बटलर, पेनसिल्वेनिया (USA) में डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी हुई। उन्हें अमेरिकी सीक्रेट सर्विस द्वारा एक वाहन तक पहुंचाया गया।

अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने कहा, "पूर्व राष्ट्रपति सुरक्षित हैं और आगे की जानकारी उपलब्ध होने पर जारी की जाएगी।"

(सोर्स - रॉयटर्स) pic.twitter.com/RQSTONZZdC

— ANI_HindiNews (@AHindinews)

हमले पर ट्रंप की प्रतिक्रिया

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने हमले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि गोली उनके दाएं काने के ऊपरी हिस्से पर लगी। उन्होंने अपने ट्रथ सोशल अकाउंट पर कहा, एक सरसराहट की आवाज आई और गोलियों की आवाज सुनकर में तुरंत समझ गया था कि कुछ गड़बड़ है।  गोली दाहिने कान के ऊपरी हिस्से को भेद गई। गोली किसने चलाई और उसके निशाने पर कौन था, यह पता नहीं चल सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि हमलावर की भी मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले पर बोले बाइडेन- 'US में हिंसा की जगह नहीं'; ओबामा ने भी जताई चिंता

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 15 July 2024 at 09:38 IST