डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमले पर बोले बाइडेन- 'US में हिंसा की जगह नहीं'; ओबामा ने भी जताई चिंता

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर हुए जानलेवा हमले को लेकर जो बाइडेन ने कहा कि यहां पर इस तरह हिंसा की बिल्कुल भी जगह नहीं है।

Joe Biden on Donald Trump Deadly Attack
ट्रंप पर जानलेवा हमले को लेकर जो बाइडेन की प्रतिक्रिया। | Image: AP

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर जानलेवा हमले की खबर सामने आई है। घटना में शूटर समेत दो लोगों की मौत हुई है। वहीं एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस तरह से ताबड़तोड़ 7 गोलियां चली, ट्रंप की जान जा सकती थी। वहीं इस घटना पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा अमेरिका में हिंसा की कोई जगह नहीं है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा, "मुझे पेंसिल्वेनिया में डोनाल्ड ट्रम्प की रैली में हुई गोलीबारी के बारे में जानकारी दी गई है। मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि वह सुरक्षित हैं और उनकी हालत में सुधार है। मैं उनके और उनके परिवार के लिए और रैली में मौजूद सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं, क्योंकि हमें आगे की जानकारी का इंतजार है। जिल और मैं उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए सीक्रेट सर्विस के आभारी हैं। अमेरिका में इस तरह की हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। हमें एक राष्ट्र के रूप में एकजुट होकर इसकी निंदा करनी चाहिए।"

क्या ट्रंप को मारने की हुई कोशिश?

अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन से जब ये पूछा गया कि क्या यह ट्रंप की हत्या का प्रयास था या नहीं, इसपर उन्होंने कहा, "मुझे पर्याप्त जानकारी नहीं है। मेरे पास एक राय है, लेकिन मेरे पास कोई तथ्य नहीं है, इसलिए मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि कोई और टिप्पणी करने से पहले हमारे पास सभी तथ्य हों।"

उन्होंने कहा कि ट्रम्प की रैली बिना किसी समस्या के शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की जानी चाहिए थी, लेकिन अमेरिका में इस तरह की राजनीतिक हिंसा या हिंसा हुई, बिल्कुल अनसुना है। यह बिल्कुल भी उचित नहीं है। सभी को इसकी निंदा करनी चाहिए। मैं आपको सूचित करता रहूंगा, और अगर मैं डोनाल्ड से बात कर पाया, तो मैं आपको बता दूंगा। लेकिन अब तक ऐसा लग रहा है कि वह ठीक हैं।"

Advertisement

बराक ओबामा ने भी घटना पर जाहिर की चिंता

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी घटना पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, "हमारे लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। हालांकि हमें अभी तक ठीक से पता नहीं है कि क्या हुआ था, लेकिन हम सभी को राहत महसूस करनी चाहिए कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई है, और इस पल का उपयोग अपनी राजनीति में शिष्टाचार और सम्मान के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करने के लिए करना चाहिए। मिशेल और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने भी दी प्रतिक्रिया

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर हुए इस जानलेवा हमले की निंदा की और कहा, "सारा और मैं राष्ट्रपति ट्रंप पर हुए हमले से स्तब्ध हैं। हम उनकी सुरक्षा और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।"

Advertisement

इसे भी पढ़ें: Donald Trump: बाल-बाल बचे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चुनावी रैली में चली गोलियां

Published By :
Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड