अपडेटेड 29 March 2025 at 21:05 IST
ईद-उल-फितर पर हो सकता है आतंकी हमला, अमेरिकी नागरिकों को तुरंत ये मुस्लिम देश छोड़ने की सलाह
अमेरिका ने चेतावनी जारी की है कि ईद के दिन सीरिया में आतंकी हमला हो सकता है। अमेरिका ने अपने नागरिको को सीरिया छोड़कर वापस अपने देश आने की सलाह दी है।
US Warns Terrorist Attack On Eid : अमेरिका के विदेश विभाग ने सीरिया में रह रहे अपने नागरिकों के लिए ईद-उल-फितर (Eid al-Fitr) की छुट्टियों के दौरान आतंकी हमलों की चेतावनी जारी की है। ईद-उल-फितर के दौरान हमलों की बढ़ी हुई संभावना को लेकर अमेरिकी नागरिकों को सतर्क किया है। विदेश विभाग ने आशंका जताई है कि आतंकी राजधानी दमिश्क में दूतावासों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और सीरियाई सार्वजनिक संस्थानों को निशाना बना सकते हैं।
अमेरिका ने चेतावनी जारी की है कि ईद के दिन देश में आतंकी हमला हो सकता है। अमेरिका ने अपने नागरिको को सीरिया छोड़कर वापस अपने देश आने की सलाह दी है। इस चेतावनी में हमले के संभावित तरीकों की जानकारी भी दी गई है। इसमें व्यक्तिगत हमलावर, घातक हथियार और विस्फोटक उपकरण शामिल हैं। आशंका है कि आंतकी नागरिकों का अपरहरण भी कर सकते हैं। अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों से तुरंत सीरिया छोड़ने की चेतावनी देते हुए लेवल-4 की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है।
अमेरिकी दूतावास 2012 से बंद
सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास 2012 बंद है। जिस वजह से अमेरिका अपने नागरिकों को सीरिया में आपातकालीन मदद नहीं दे सकता है। सीरिया में अमेरिकी हितों की सुरक्षा के लिए चेक गणराज्य (Czech Republic) अमेरिका की ओर से प्रतिनिधि देश के रूप में काम कर रहा है।
इमरजेंसी के लिए नंबर जारी
अमेरिकी विदेश विभाग ने सीरिया में रह रहे अपने नागरिकों की मदद के लिए इमरजेंसी नंबर और ईमेल जारी किए हैं। मुश्किल में अमेरिकी नागरिक चेक गणराज्य के दूतावास में अमेरिकी हित अनुभाग (U.S. Interests Section) से संपर्क कर सकते हैं।
- सीरिया में - 0969-333644
- सीरिया से बाहर - 963-969-333644
- Email: USIS_damascus@embassy.mzv.cz
- अमेरिका से - 1-888-407-4747
- विदेश से +1 202-501-4444 पर भी कॉल किया जा सकता है।
आपको बतादें, सीरिया में 13 सालों से गृह युद्ध जारी है। पिछले साल दिसंबर में इस्लामी समूह हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) ने बशर अल असद की सत्ता को पलट दिया था और इसी के साथ देश में उनके परिवार का 50 साल से अधिक पुराना शासन खत्म हो गया। इसके बाद पूर्व हयात तहरीर अल-शाम (एचटीएस) नेता अहमद अल-शरा को देश का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित किया गया।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 29 March 2025 at 21:01 IST