Iran US Ceasefire: सीजफायर के बाद ट्रंप का नया धमाका, ईरान के खिलाफ जारी कर दिया फरमान; 50% वाले 'टैरिफ बम' से दुनिया में फिर मचेगा हड़कंप
Donald Trump Tariff Threat: ईरान के साथ हुए सीजफायर के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर टैरिफ की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों पर अमेरिका 50 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा।
Donald Trump news: ईरान के साथ सीजफायर के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर नई धमकी दी है। उन्होंने इस बार ईरान को हथियार सप्लाई करने वाले देशों को चेताया है। ट्रंप ने कहा कि वो ऐसा करने वाले देशों पर 50 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगाएंगे। उन्होंने साफ किया कि नियम तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इसमें किसी को भी छूट या रियायत नहीं मिलेगी।
ट्रंप ने 50% टैरिफ लगाने की दी धमकी
ट्रंप ने Truth Social पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, "जो भी देश ईरान को सैन्य हथियार सप्लाई करेगा, अमेरिका को बेचे जाने वाले उसके सभी सामानों पर तत्काल प्रभाव से 50% टैरिफ लगा दिया जाएगा। इसमें कोई छूट या रियायत नहीं मिलेगी।"
अब यूरेनियम का संवर्धन नहीं किया जाएगा- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक दूसरे पोस्ट में फिर ईरान में 'सत्ता परिवर्तन' का दावा किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर काम करेगा। हमने यह तय किया है कि वह एक बहुत ही सफल 'सत्ता परिवर्तन' (Regime Change) के दौर से गुजरा है। अब यूरेनियम का संवर्धन नहीं किया जाएगा और अमेरिका, ईरान के साथ मिलकर, जमीन में बहुत गहराई में दबी हुई (B-2 बॉम्बर्स) सारी परमाणु "धूल" को खोदकर बाहर निकाल देगा। यह अभी भी और पहले से ही, बहुत ही कड़ी सैटेलाइट निगरानी (Space Force) के तहत है।
ट्रंप ने आगे पोस्ट में लिखा कि हमले की तारीख से लेकर अब तक किसी भी चीज को छुआ नहीं गया है। हम ईरान के साथ टैरिफ और प्रतिबंधों में राहत देने के मुद्दे पर बातचीत कर रहे हैं, और आगे भी करते रहेंगे। 15 में से कई बिंदुओं पर पहले ही सहमति बन चुकी है।
दो हफ्तों के सीजफायर पर बनी सहमति
ट्रंप की डेडलाइन पूरी होने से पहले ईरान और अमेरिका के बीच दो हफ्तों के लिए सीजफायर पर सहमति बन गई है। इसके बाद 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग अब थमती नजर आ रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अस्थाई युद्ध विराम को लेकर कहा है कि आने वाले समय में यह मिडिल ईस्ट का 'स्वर्ण युग' साबित हो सकता है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका के सारे सैन्य लक्ष्य पूरे हो चुके हैं और अब ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए भी तैयार है। विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 April 2026 at 18:07 IST