घरों की दीवार-छत उड़ गई, रह गए विनाश के निशान, अमेरिका में भीषण बवंडर से 23 लोगों की मौत; 6.50 लाख घरों में छाया अंधेरा
US Tornado : अमेरिका में आया बवंडर अपने पीछे विनाश के निशान छोड़ गया है। कई घर पूरी तरह से नष्ट हो गए और कई इलाके अपनी पहचान को खो चुके हैं।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read
US Tornado : अमेरिका के दो राज्यों में आए बवंडर ने जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। भीषण तूफान के कारण कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई है। इस बवंडर का असर सबसे अधिक मिसौरी और दक्षिण-पूर्वी केंटकी में देखने को मिला है। मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। शनिवार तक 12 राज्यों में करीब 6.60 लाख घरों में बिजली सप्लाई ठप पड़ गई है।
इस तूफान की भयंकरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लोगों के घरों की दीवार और छतें उड़ गए। बवंडर के दौरान 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। शहरों में जगह-जगह मकानों के मलबे नजर आ रहे हैं। हजारों लोग बेघर हो गए हैं। कल तक अपने परिवारों के साथ घरों में रह रहे लोगों को अब राहत शिविरों में शिफ्ट होना पड़ रहा है।
केंटकी में 14 लोगों की मौत
गवर्नर एंडी बेशियर (Gov. Andy Beshear) के अनुसार केंटकी में 14 लोगों की मौत हो गई। बचाव दल अब तूफान में जिंदा बचे जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहा है। गवर्नर ने चेतावनी दी कि मृतकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने ने कहा कि पांच काउंटियों ने आपातकाल घोषित कर दिया है।
शहर के अधिकारियों ने बताया कि केंटकी में तबाही से सैकड़ों मील दूर मिसौरी में पश्चिम की ओर सेंट लुइस में खराब मौसम के कारण 5 लोग मारे गए और 38 लोग घायल हो गए। मौसम विज्ञानियों ने अभी तक बवंडर की रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये एक बवंडर था, जो एक प्रमुख मार्ग से शुरू हुआ और फिर एक नदी के ऊपर से होते हुए दक्षिणी इलिनोइस में पूर्व की ओर बढ़ गया।
ये बवंडर अपने पीछे विनाश के निशान छोड़ गया है। कई घर पूरी तरह से नष्ट हो गए और कई इलाके अपनी पहचान को खो चुके हैं। मिसौरी काउंटी के दक्षिणी क्षेत्र के कई ग्रामीण इलाकों में आए बवंडर में दो लोगों की मौत हो गई, कई अन्य घायल हो गए। सेंट लुइस की मेयर कैरा स्पेंसर (St. Louis Mayor Cara Spencer) के अनुसार करीब 5,000 इमारतों को नुकसान पहुंचा है, जबकि बचाव दल लापता लोगों का पता लगाने और मलबे की तलाशी के लिए काम कर रहे हैं। स्पेंसर ने कहा, "यह तबाही वाकई दिल दहला देने वाली है।"
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 17 May 2025 at 23:13 IST